फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   House robbery by making family hostage

परिजनों को बंधक बनाकर घर में डकैती

Sat, 29 Apr 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के कोतवाली देहात में बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात गांव डल्लू धनौरा में एक परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाश घर से नकदी, जेवरात समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान लूट कर ले गए।
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद पड़ोसियों ने परिजनों को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने मामले की जानकारी ली है। मंलवार की रात ही पांच बदमाशों ने गांव कासमपुर गढ़ी में वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये की लूट की थी।
विज्ञापन



गांव डल्लू घनौरा निवासी जितेंद्र कुमार बृहस्पतिवार की रात पत्नी मंजू और लड़के विजुल के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे सशस्त्र बदमाश घर में घुस आए और आतंकित करते हुए तीनों परिजनों को रसोई में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने घर से सात हजार रुपये नगद, सोने, चांदी के जेवर, कपडे़ समेत डेढ़ लाख का सामान लूट लिया। परिजनों के मुताबिक पांच बदमाश घर के अंदर और दो बाहर खडे़ थे। एक बदमाश तमंचा लेकर रसोई में बंद किए परिजनों को कवर किए हुए था। बाकी बदमाश घर खंगालने में जुटे थे। 

जितेंद्र ने बताया कि बदमाश उनसे घर में रखे ढाई लाख रुपये मांग रहे थे। मना करने पर बदमाशों ने घर का कोना-कोना खंगाला। बदमाश लूटपाट करने के बाद पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।


बदमाशों के जाने पर परिजनों ने शोर मचा दिया तो पड़ोसियों ने रसोई खोलकर उन्हें बंधक मुक्त कराया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक तेजेंद्र यादव  के मुताबिक घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed