फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hospital nurse banging

अस्पताल में नर्स की पिटाई

Sun, 28 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 28 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hospital nurse banging
हड़ताल के दौरान प्रदर्शन कर रहे स्टाफ को समझाते एसडीएम अनुज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  जिला अस्पताल में तीमारदार ने मामूली विवाद में स्टाफ नर्स की पिटाई कर दी। इसका विरोध करते हुए तीमारदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल स्टाफ सुबह से ही काम बंद कर धरने पर बैठ गया। एसडीएम के आश्वासन पर अस्पताल स्टाफ ने दोपहर धरना समाप्त किया। अस्पताल स्टाफ के धरने पर बैठने से मरीज परेशान रहे। मरीज पक्ष भी स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 23 अगस्त से डायरिया से पीड़ित व्यक्ति मेडिकल वार्ड में भर्ती था। मरीज एचआईवी से भी पीड़ित है। अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स लक्ष्मी शुक्रवार को उक्त मरीज को इंजेक्शन लगाने गई थी। नर्स ने तीमारदार से ट्राली पर रखा इंजेक्शन मांगा। इस पर तीमारदार ने यह कहकर मना कर दिया कि ये काम तुम्हारा है। तुम इस काम के पैसे लेती हो। इसी बात को लेकर तीमारदार गुस्से में आकर स्टाफ नर्स लक्ष्मी की पिटाई कर दी। शनिवार की सुबह चिकित्सक, फार्मेसिस्ट व स्टाफ तीमारदार पर कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। तीमारदार भी स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे स्टाफ ने अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाने और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम अनुज सिंह, सीओ असित श्रीवास्तव व तहसीलदार राजेश वर्मा पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान तीमारदारों ने पुलिस-प्रशासन के सामने स्टाफ नर्स की पिटाई करने के लिए अस्पताल से बाहर खींचने लगे। वहां मौजूद अस्पताल स्टाफ ने विरोध करते हुए स्टाफ नर्स को तीमारदारों से छुड़ाया। एसडीएम ने आरोपी तीमारदार की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर स्टाफ से करीब 12 बजे धरना समाप्त कराया। इस हंगामे के दौरान मरीज अस्पताल से गायब रहा। पुलिस ने तीमारदारों का भी धरना समाप्त करा दिया। स्टाफ नर्स ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed