फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gram Panchayat Officer dismissed in scam

घोटाले में ग्राम पंचायत अधिकारी बर्खास्त

Sat, 03 Jun 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Jun 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में मौहम्मदपुर देवमल ब्लाक की ग्राम पंचायत खलीलुल्लापुर के ग्राम पंचायत अधिकारी अमित कुमार को शौचालय निर्माण तथा विकास कार्यों में लाखों रुपये के घोटाले के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले में तत्कालीन ग्राम प्रधान पहले ही जेल जा चुका है। 
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार के अनुसार, पिछले पंचायत कार्यकाल में ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण एवं विकास कार्यों में करीब 32 लाख की गड़बड़ी का मामला सामने आया था। मामले की जिला स्तरीय टीम द्वारा जांच कराई गई थी। टीम ने जांच रिपोर्ट में घोटाले की पुष्टि की थी।
विज्ञापन


उसने लाखों के घोटाले के लिए तत्कालीन ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम पंचायत सचिव को जिम्मेदार ठहराया था। मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई।इस पर पुलिस ने तत्कालीन ग्राम प्रधान को जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अधिकारी अमित कुमार गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट से स्टे ले आया था। विभाग ने अमित कुमार को निलंबित करके जांच समिति गठित कर दी थी।  जांच  प्रक्रिया पूरा होने में करीब एक साल लगा। आरोपी अमित कुमार को पक्ष रखने का पूरा मौका दिया गया। विभाग ने जांच समिति की रिपोर्ट के बाद उसे बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed