{"_id":"578683e94f1c1b0e7913ee82","slug":"godkr-brother-killed-by-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुरी से गोदकर भाई को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुरी से गोदकर भाई को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
नगीना क्षेत्र के ग्राम जग्गूवाला में युवक की हत्या पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना में गांव खिजरपुर में बुधवार को चचेरे भाई ने जंगल जा रहे अपने तहेरे भाई को छुरी से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद छुरी लेकर थाने पहुंच समर्पण कर दिया। पिटाई का बदला लेने के लिए ही चचेरे भाई ने इस घटना को अंजाम दिया है।
गांव खिजरपुर निवासी इरफान (38) लुधियाना में काम करता था। ईद पर वह घर आया था। ग्रामीणों व परिजनों के मुताबिक इरफान का चचेरा भाई यामीन अपनी पत्नी को पीट रहा था। इरफान पत्नी को पीटने पर यामीन से भिड़ गया। उसने यामीन को थप्पड़ जड़ दिए थे। यामीन पत्नी के सामने पिटाई से अपने को अपमानित महसूस कर रहा था तथा इरफान से बदला लेने की फिराक में लगा था। बुधवार को इरफान मजूदरों के साथ जंगल में धान की रोपाई कर रहा था। मजूदरों के लिए दिन में करीब ढाई बजे इरफान खेत पर खाना लेकर अपनी छह साल की बेटी यासिरा के साथ जा रहा था। आरोप है कि यासीन रास्ते में आम के बाग के पास ईख में छिपा बैठा था।
इरफान के आते ही उस पर छुरी से वार कर दिया। इरफान के सीने पर छुरी से कई बार वार किए। इससे इरफान जमीन पर गिर गया। बेटी यासिरा नेे शोर मचाया। यामीन फरार हो गया व छुरी समेत खुद नगीना थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
इरफान के परिजन दौड़ कर मौके पर पहुुंचे देखा तो इरफान मृत पड़ा है। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इरफान के पिता अमीरूहसन ने यामीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी हैं।