फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gang booty recovered

गैंग से लूट का माल बरामद

Sat, 19 Sep 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 19 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Gang booty recovered
बिजनौर। शेरकोट थाने के गांव रामसहायवाला में डाका डालने वाले गैंग ने जिले में कई वारदातों को अंजाम दिया। नगीना के कृषि अनुसंधान के वैज्ञानिक के घर हुई डकैती इस गैंग ने डाली थी। नहटौर में हुई चोरी में भी इस गैंग का हाथ रहा। लूट और चोरी का माल पुलिस ने गैंग से बरामद  किया है।
विज्ञापन


एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह के मुताबिक शेरकोट पुलिस ने भनौटी रोड पर आरा मशीन के पास मुठभेड़ के दौरान मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा निवासी इंतजार, बदायूं जिले के मोहल्ला किला निवासी जावेद उर्फ  जुल्फकार, शेरकोट निवासी सलीम व नहटौर के मोहल्ला अफगानान निवासी सचिन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गैंग ने पुलिस को बताया है कि गैंग का सरगना शेरकोट का भूरा है। भूरे के अलावा गैंग के बाकी सदस्यों की पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


गैंग ने 14 जुलाई को नगीना के कृषि अनुसंधान के वैज्ञानिक डा.विवेक यादव के यहां भी डाका डाला था। वैज्ञानिक के घर से लूटा गया मेडल व घड़ी गैंग से बरामद हो गई है। वैज्ञानिक के यहां डाका डालने में पकड़े गए बदमाशों में जावेद उर्फ जुल्फकार व सलीम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूरा के साथ बाकी बदमाश फरार हैं। इनके अलावा गैंग ने 27 अगस्त की रात नहटौर में एक मकान के ताला तोड़कर चोरी की गई पायल व गले की चेन बरामद की है।

शेरकोट के गांव रामसहायवाला में तजुम्मूल के घर में बुधवार रात लूटे गए सामान में तीन जोड़ी सोने के कुंडल, दो हार, पांच जोड़ी झुमके, एक नथनी, एक अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, टॉप्स आदि सामान मिला है। बिजनौर के अलावा अन्य जनपदों में भी गैंग वारदातों को अंजाम देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed