{"_id":"57cc67e44f1c1ba930317641","slug":"furore-over-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
मंडावर थाने में प्रधान की मौत पर एसओ का घेराव करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर में गांव कुंदनपुर के प्रधान लाखन सिंह की हत्या के विरोध में प्रधानों ने थाने में हंगामा करते हुए एसओ का घेराव किया। सपा विधायक रुचिवीरा और भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह ने किसी तरह स्थिति को संभाला। प्रधान की पत्नी अर्चना देवी की ओर से चुनावी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में रोजगार सेवक व राशन डीलर के खिलाफ भी नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
शनिवार की रात आठ बजे ग्राम प्रधान लाखन सिंह का शव बस अड्डे पर पहुंचते ही लोगों का आक्रोश भड़क गया। भारतीय पंचायत ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी व अन्य प्रधान शव को लेकर थाने पहुंच गए। वहां उन्होंने लाखन सिंह की हत्या के दो दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर हंगामा किया व एसओ सुरेंद्र पचौरी का घेराव किया। मुकेश कुमार बंटी ने कहा कि प्रधान को धमकी भरी चिट्ठी व आरोपियों द्वारा खुलेआम जान से मारने की धमकी देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
प्रधान संगठन के नेता कामेंद्र तोमर भी थाने पहुंच गए। भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह और सपा विधायक रुचि वीरा ने प्रधानों को समझाबुझाकर शांत किया। प्रधान की पत्नी अर्चना देवी ने प्रधान के चुनाव में प्रत्याशी रहे इस्तखार आैर वीरेंद्र, राशन डीलर राजवीर सिंह रोजगार सेवक महावीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रत्याशी रहे इस्तखार व वीरेंद्र लाखन सिंह से चुनावी रंजिश रखते थे। इसके अलावा राशन डीलर राजवीर सिंह व रोजगार सेवक महावीर के खिलाफ जांच कराने पर वे प्रधान लाखन सिंह से रंजिश रखते थे। एसओ द्वारा आरोपियों को 48 घंटे में पकड़ने के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद रात 11 बजे प्रधान लाखन सिंह के शव को लेकर गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।