फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Free the hostage youth in the train

ट्रेन में बंधक युवक को मुक्त कराया

Wed, 05 Apr 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 05 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
 Free the hostage youth in the train
ट्रेन में युवक को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में किसान एक्सप्रेस ट्रेन में एक युवक से हजारों की नगदी लूटने के बाद सफर के दौरान उसे बंधक बना लिया गया। सूचना पर जीआरपी ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर दो महिला समेत चार को गिरफ्तार कर युवक को मुक्त कराया। रिपोर्ट दज्र कर चारों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गांव मुंडाला कोतवाली निवासी कय्यूम अंबाला से किसान एक्सप्रेस के जनरल कोच में घर आने के लिए सवार हुआ था। आरोप है कि जनरल कोच में सवार दो युवक और दो महिलाओं से किसी बात उसकी बहस हो गई। आरोप है कि चारों ने उसके साथ मारपीट कर 13 हजार 400 रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं युवकों ने उसे सफर के दौरान बंधक बना लिया।
विज्ञापन


 जिससे वह किसी को घटना की सूचना नहीं दे पाया। लक्सर रेलवे स्टेशन ट्रेन पहुंचने के बाद किसी ने नजीबाबाद जीआरपी को युवक के साथ लूट और उसे बंधक बनाने की सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी विजय कुमार, एसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में सोमवार की सुबह करीब पांच बजे पुलिस बल ने कोच पर छापा मारकर  कय्यूम को मुक्त कराकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कय्यूम की तहरीर पर पुलिस ने हरथला मुरादाबाद निवासी दिलशाद, उसकी पत्नी साजिदा, गांव दानापुर भनौटी संभल निवासी शाकिर, उसकी पत्नी शमा के खिलाफ लूटपाट का आपराधिक मामला दर्ज किया है। सिविल जज जूनियर डिविजन न्यायालय में पेश करने के बाद जेल चारों को जेल भेज दिया है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि ट्रेनों में ऐसे गिरोह सक्रिय है, जो महिलाओं के सेफ्टी के तौर साथ रख कर यात्रियों से लूटपाट करते है। विरोध होने पर छेड़छाड़ का आरोप लगा कर महिलाओं से हंगामा करा देते है। खुद को पति और पत्नी बताते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed