{"_id":"5a3810094f1c1bfc0f8b49a0","slug":"four-people-arrested-for-embryo-testing-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण परीक्षण करते चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भ्रूण परीक्षण करते चार लोग गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
छापे के बाद ब्रज अल्ट्रासाउंड मशीन सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में हरियाणा पुलिस ने जिले के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण परीक्षण करते हुए चार लोगों को पकड़ा है। महिला दलालों के द्वारा गर्भवती महिलाओं को भ्रूण परीक्षण के लिए लाया जाता था। हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टिंग ऑपरेशन के माध्यम से सभी आरोपियों को पकड़ा है। उधर, शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक चार लोगों काे गिरफ्तार किया गया है, जबकि छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हरियाणा की सोनीपत व रोहतक के पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा.विकास चौधरी व डा.संजीव मलिक ने बताया कि उन्हें क्षेत्र में भ्रूण जांच की शिकायत मिल रही थी। इसके लिए उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन करने का फैसला लिया। सूचना के अनुसार रोहतक के गांव आंवल की गर्भवती महिला गीता को तैयार कर सोनीपत के गांव खरखौदा निवासी दलाल महिला आशा के पास भ्रूण जांच के लिए भेजा। दलाल आशा ने गीता को भ्रूण जांच के लिए 26 हजार रुपये लेकर रविवार सुबह चार बजे अपने घर बुलाया। रविवार सुबह गीता आशा के घर खरखौदा पहुंची। आशा पति सुनील व गर्भवती महिला गीता को लेकर बिजनौर के बृज अल्ट्रासाउंड सेंटर पर आ गई। सोनीपत व रोहतक की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आशा के घर से ही उनका पीछा किया और बिजनौर आ गए। गीता ने बताया कि सेंटर पर भ्रूण की उसकी जांच हुई, वहां काम कर रही एक युवती ने अंगूठा दिखाकर उनसे कहा कि आपके पेट में लड़का है। जांच होने के बाद सूचना मिलतेे ही टीम अपने साथ लेकर हरियाणा पुलिस उन्होंने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी कर दी। सेंटर से उन्होंने हरियाणा की दलाल आशा, बिजनौर के गांव बकली निवासी दलाल प्रीति पत्नी जितेंद्र, अल्ट्रासाउंड करने वाली मोहल्ला चाहशीरी जानी की चौराहा निवासी रुकय्या पुत्री अलीमुद्दीन व उपासना को पकड़ लिया।
छापेमारी की सूचना पर बिजनौर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी थी। इसी दौरान हंगामा होता देख बिजनौर पुलिस भी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंच गई। बिजनौर पुलिस ने आशा, उसके पति सुनील, बिजनौर निवासी प्रति, रुकय्या, उपासना व एक रिक्शा चालक मृदागान निवासी दिलनवाज को पकड़कर थाने ले आई, जबकि हरियाणा और बिजनौर की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहीं रुक कर अल्ट्रासाउंड मशीन और सेंटर को सील कर दिया।
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड सेंटर का मालिक डा. ब्रजवीर चौधरी मौके पर नहीं मिले। उसके बाद विभागीय टीम भी थाने पहुंच गई। नोडल अधिकारी डा.विकास चौधरी ने बताया कि हरियाणा की दलाल आशा के पर्स से उनके द्वारा गीता को दिए हुए 26 हजार रुपये में से 12 हजार बरामद भी किए गए हैं। कार्रवाई में डा.विकास नोडल पीसीपीएनटीडी, डा.विशाल चौधरी व डा.संजीव मलिक इंचार्ज पीसीपीएनटीडी, डा.संदीप मलिक तथा कांस्टेबल रोहतक पुलिस परवीन, सविता मौजूद रहे।
डा. विकास ने बताया कि बिजनौर के डीएम जगत राज को छापेमारी की सूचना कार्रवाई से पहले ही दे दी गई थी। अल्ट्रासाउंड सेंटर प्रभारी डा. ब्रजवीर सिंह का कहना है कि उनके यहां भ्रूण परीक्षण नहीं होता। उन्हें षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। शहर कोतवाल फतेह सिंह के अनुसार आशा, सुनील, उपासना और प्रीति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीएमओ ने नहीं दी जानकरी- प्रभारी डीएम
बिजनौर में प्रभारी डीएम मदन सिंह गर्ब्यालय ने बताया कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर की छापेमारी का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सीएमओ ने उन्हें इसके बारे में कोई सूचना नहीं दी है। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण की जांच में संलिप्त पाए जाने पर बिजनौर के चिकित्सकों पर भी कार्रवाई होगी।
टीम के साथ रहे नोडल अधिकारी : सीएमओ
सीएमओ डा.राकेश मित्तल ने बताया कि रोहतक की सीएमओ ने कार्रवाई करने से पहले उनको फोन पर सूचना दी थी कि उनके जिले की टीम बिजनौर में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी करेंगी। उनकी सूचना पर बिजनौर के नोडल डा.प्रमोद कुमार को मौके पर भेजा गया था। उनके संज्ञान में है। उनकी ओर से प्रशासनिक अधिकारी को कोई सूचना नहीं दी गई थी।
पांच नामजद समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर के पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा.प्रमोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक डा.ब्रजवीर, हरियाणा के सोनीपत के गांव निवासी महिला दलाल आशा उनके पति सुनील, बिजनौर निवासी प्रीति, उपासना व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।