{"_id":"13195d516389153d583a620f8255d1cc","slug":"female-14-million-four-hundred-passport-deceived-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से 14 लाख, चार सौ पासपोर्ट ठगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से 14 लाख, चार सौ पासपोर्ट ठगे
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। दिल्ली में ट्रैवेल्स एजेंसी चला रही एक महिला से धामपुर के दो भाइयों ने 14 लाख रुपये 400 पासपोर्ट ठग लिए। रुपये और पासपोर्ट मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
महिला शिकायत लेकर धामपुर कोतवाली पहुंची तो पुलिस जांच के नाम पर 16 घंटे तक महिला को थाने में बैठाए रही। महिला ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
पंजाब की रहने वाली महिला रिवा रंधावा के मुुताबिक उन्होंने नौ माह पहले दिल्ली में लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उमेरा ट्रैवल्स एजेंसी बनाई थी। धामपुर के मोहल्ला बंदूकचियान निवासी मुनाजिर और मुुसाहिद दो भाई उनसे मिले और कहा कि दोनों भाइयों का मुंबई में बड़ा काम है।
विज्ञापन
वह मुंबई से काफी लोगों को जोड़ देंगे। रिवा रंधावा दोनों भाइयों के झांसे में आ गई और उन्हें 400 लोगों के पासपोर्ट और 14 लाख रुपये दे दिए। दोनों भाई रुपये और पासपोर्ट लेकर भाग गए। रिवा रंधावा ने दोनों भाइयों से रुपये मांगे तो आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। रिवा को मालूम हुआ कि बृहस्पतिवार को मुुसाहिद की शादी है।
वह बृहस्पतिवार को दिल्ली से सुबह करीब छह बजे धामपुर कोतवाली पहुंच गई और पुलिस से शिकायत की। महिला का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कुछ नहीं किया और जांच कराने के नाम पर उन्हें रात दस बजे तक थाने में बैठाए रही।
शुक्रवार को महिला एसपी से मिली और पूरे मामले की शिकायत की। एसपी सुभाष बघेल ने मामले की जांच एलआईयू इंस्पेक्टर को सौंप दी है।