फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Explanation of illegal trade of petroleum

पेट्रोलियम के अवैध कारोबार का खुलासा

Sat, 01 Apr 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 01 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में एसडीएम ने आदर्शनगर में एक बंद पड़े मकान पर छापा मारकर पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध कारोबार पकड़ा। धनौरा ग्राम पंचायत के लालूवाला में इंडियन, भारत और हिंदुस्तान  पेट्रोलियम डिपो हैं।
विज्ञापन


डिपो के निकट पंचायत का आदर्शनगर मौजा है। ऑयल डिपो आने वाले कुछ टैंकर चालक तेल माफियाओं से हमसाज होकर पेट्रोलियम पदार्थों की चोरी कराते हैं। एक सूचना पर एसडीएम वीके सिंह ने शुक्रवार रात आदर्शनगर के बंद मकान पर छापा मारा। मकान पर ताला लटका था।
विज्ञापन



क्षेत्रवासियों से पेट्रोलियम पदार्थों के अवैध कारोबार की पुष्टि होने के पर एसडीएम ने ताला तुड़वा दिया। प्रशासन ने मकान के कमरों में रखा पेट्रोलियम पदार्थ, खाली केन और पेट्रोलियम पदार्थ चोरी करने का सामान बरामद किया। प्रशासन ने पकड़े गए पेट्रोलियम पदार्थ  और सामान को कब्जे में लिया।  एसडीएम ने बताया कि अवैध कारोबार करने वालों को चिह्नित करने के लिए मकान स्वामी से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने पैट्रोलियम पदार्थों का अवैध कारोबार कुछ और स्थानों पर किए जाने की सूचना एकत्र कर जल्द कार्रवाई करने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed