फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Excise department constable has arrested in case of sexual assault on girl in Bijnor

दरिंदगी की हदें पार: आरोपी सिपाही गिरफ्तार, नौ साल से लूट रह था आबरू, दोस्तों से बारी-बारी से कराया दुष्कर्म

Wed, 03 Apr 2024 07:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Apr 2024 07:54 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आबकारी विभाग का सिपाही गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि सिपाही ने पहले खुद दुष्कर्म किया और फिर अपने दोस्तों से बारी-बारी से दरिंदगी कराई।

विज्ञापन
Excise department constable has arrested in case of sexual assault on girl in Bijnor
सामूहिक दुष्कर्म का मामला। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नहटौर में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने आबकारी विभाग के सिपाही को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने शादी का झांसा देकर कई सालों तक शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी कर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। सिपाही की रजामंदी से उसके दोस्तों पर भी सामूहिक दुष्कर्म करने आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शेरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने नहटौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि थाना शिवाला कला के ग्राम मझोला बिल्लौच मौजा इनायतपुर निवासी शुभम पुत्र मनोज उसे शादी का झांसा देकर 2015 से शारीरिक संबंध बनाता रहा। बालिग नहीं होने का बहाना कर टालता रहा। इसी दौरान गर्भ ठहर जाने पर उसने 22 मई 2023 को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि दोनों की जातियां अलग होने के कारण समाज के डर से उसने 26 मई 2023 को आर्य समाज मंदिर में उसके साथ शादी कर ली। विवाह पंजीकरण कार्यालय गाजियाबाद में कराया। आरोप है कि इस शादी से शुभम के परिजन खुश नहीं थे। जोकि दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जिस पर शुभम उसे अपने साथ बुलंदशहर ले गया, जहां पर वह आबकारी विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत था। वे दोनों पति-पत्नी के रूप में एक होटल में साथ-साथ रहने लगे।

विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिनों के बाद अपने परिवार के कहने पर शुभम दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि शुभम की रजामंदी से उसके दोस्त मुकुल व शहजाद ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जिससे दुखी होकर वह अपनी जान बचाकर वहां से चली आई। आरोप लगाया कि 11 मार्च 2024 को वह बिजनौर से घर वापस आ रही थी। नहटौर स्थित हल्दौर चौराहे के पास शुभम, उसके भाई संजय व चाचा सुभाष ने उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति शुभम सहित सात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

यह भी पढ़ें: Amit Shah Rally: मुजफ्फरनगर में गरजे अमित शाह, कहा-'सपा का सूपड़ा साफ करना है, UP से पलायन कर रहे गुंडे'

विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि आरोपी शुभम का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड: अखिलेश यादव ने मेरठ के बाद बागपत में बदला प्रत्याशी, अमरपाल शर्मा को दिया टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed