फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amit Shah Raily in Muzaffarnagar: says SP has to be cleaned up, goons are migrating in UP

Amit Shah Rally: मुजफ्फरनगर में गरजे अमित शाह, कहा-'सपा का सूपड़ा साफ करना है, UP से पलायन कर रहे गुंडे'

Wed, 03 Apr 2024 02:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Apr 2024 02:34 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के स्टार प्रचारक अमित शाह आज मुजफ्फरनगर के शाहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मंच से विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद यूपी से गुंडे पलायन करने लगे हैं।

विज्ञापन
Amit Shah Raily in Muzaffarnagar: says SP has to be cleaned up, goons are migrating in UP
मंच से बोलते गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ रहा है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। शाहपुर कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आज केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के समर्थन में यह जनसभा आयोजित की गई।

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ मंच पर क्षेत्र के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। सभास्थल पर सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल के साथ भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात किया गया। रैली में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी और अमित शाह के मंच पर पहुंचते ही मौजूद नेताओं ने उनका अभिवादन किया। यहां जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन


सपा का सूपड़ा साफ करना है: अमित शाह
रैली के मंच से बोलेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बार चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ करना है। इसी भूमि से चौधरी चरण सिंह ने किसानों की आवाज उठाने का काम किया। भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण के कार्य किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amit Shah Raily in Muzaffarnagar: says SP has to be cleaned up, goons are migrating in UP
मंच से बोलते गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

सपा ने बंद कराईं चीनी मिलें, भाजपा ने चलवाईं
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गन्ने के दाम बढ़ाए। बसपा ने 19, सपा ने 10 बंद कराई, जबकि बीजेपी ने मिलें शुरू कराईं। कश्मीर हमारा है, बीजेपी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाया। सपा कांग्रेस का घमंडिया गठबंधन कभी राम मंदिर नहीं बनने देता। 
 

2017 के बाद यूपी से गुंडे कर रहे पलायन

कैराना से पहले पलायन होता था। 2017 के बाद यूपी से गुंडे पलायन करने लगे हैं। उनका मकसद परिवार के आदमी को सीएम और पीएम बनाना है, बीजेपी गरीबों को आगे बढ़ा रही है। मंच से रैली को संबोधित करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed