{"_id":"6af55cd505cfd2792007f916","slug":"theft-in-two-houses-50-meters-away-from-the-police-station-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतरौली: पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, 2.20 लाख नकद और 9 लाख के जेवर ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतरौली: पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, 2.20 लाख नकद और 9 लाख के जेवर ले उड़े
Thu, 12 Nov 2026 12:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:02 PM IST
सार
सीओ अनिवेश कुमार सिंह और कोतवाल सुरेंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घरों का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : संवाद
विस्तार
अतरौली में चोरों ने पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर दो घरों में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह चोरी भैया दूज के दिन हुई जब दोनों परिवार अपने ससुराल गए हुए थे। चोर 2 लाख 20 हजार रुपये नकद और 9 लाख रुपये से अधिक के जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन
सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ अनिवेश कुमार सिंह और कोतवाल सुरेंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घरों का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कोतवाल सुरेंद्र पांडेय ने जल्द ही मामले का खुलासा होने की बात कही। पुलिस चौकी के पास हुई इस दोहरी चोरी से मोहल्ले के लोगों में दहशत है। लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पीड़ित परिवारों ने पुलिस से जल्द चोरों को पकड़कर माल बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
पहली चोरी
मोहल्ला भानपाड़ा में गांव रजातऊ निवासी विजेंद्र सिंह के घर में चोरी हुई। विजेंद्र सिंह अपनी पत्नी गीता देवी और बेटा निखिल के साथ बुधवार को टूंडला ससुराल गए थे। चोरों ने टट्टर काटकर घर में प्रवेश किया। वे 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और करीब 5 लाख रुपये से अधिक के जेवर चुरा ले गए। सुबह उनके भाई बंटी चौधरी के पहुंचने पर घटना का पता चला।
विज्ञापन
दूसरी चोरी
विजेंद्र सिंह के बगल में गांव नौरथा निवासी खेम सिंह का मकान है। खेम सिंह अपनी पत्नी अंजू और बेटी श्रेया के साथ बुधवार को टेड़ी बगिया आगरा ससुराल गए थे। चोरों ने गिलांडर से टट्टर की सरिया काटकर उनके घर में भी प्रवेश किया। अलमारी तोड़कर चोर 50 हजार रुपये नकद और करीब 4 लाख रुपये के जेवर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।