फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Esso petrol dealers . Asked the president of extortion

पेट्रोल डीलर्स एसो. के अध्यक्ष से रंगदारी मांगी

Fri, 15 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 15 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
 बिजनौर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह से दो लाख की रंगदारी मांगी गई है। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी गई। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई। 
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह के मुताबिक उनकी बेटी नीति वर्मा पत्नी विकास वर्मा के नाम से एक पेट्रोल पंप जय शिव किसान सेवा केंद्र मुस्तफाबाद थाना शिवाला कला में है। पेट्रोल पंप की देखभाल वह खुद करते हैं। सिंह ने एसपी से शिकायत की है कि पेट्रोल पंप के पास रहने वाला एक व्यक्ति उनसे दो लाख की रंगदारी मांग रहा है। दस बार वह पेट्रोल पंप पर काम करने वालों को धमकी दे चुका है। बुधवार की रात करीब आठ बजे उनके दो मोबाइल नंबरों पर 14 मिस कॉल की। उन्होंने डर की वजह से मोबाइल रिसीव नहीं किया। रात में आरोपी पेट्रोल पंप पर पहुंचा। आरोप है कि उसने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। दहशत फैलाने के लिए उसने बंदूक से फायर भी किया। कर्मचारी आरोपी की इस हरकत से भयभीत हैं। आरोपी से अपनी जानमाल का खतरा बना हैं। रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed