फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Entered the house female doctor killed

घर में घुसकर महिला चिकित्सक को मार डाला

Wed, 16 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 16 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Entered the house female doctor killed
नूरपुर। मंगलवार रात कस्बे के बुध बाजार स्थित बीएएमएस महिला चिकित्सक के घर में घुसकर उनके सिर में वजनी चीजों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। 58 वर्षीय महिला चिकित्सक अविवाहित थी और करोड़ों की बेशुमार संपत्ति की मालिक थी।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उनकी हत्या की वजह संपत्ति विवाद ही माना जा रहा है। मृतका की बहन के दामाद की ओर से अज्ञात हमलावरों के विरुद्घ रिपोर्ट लिखाई गई है।
विज्ञापन


बुध बाजार निवासी डॉ. प्रगति कुशन की मेन बाजार में कई दुकानें हैं। दुकान के पीछे ही उनका मकान बना हुआ है। मंगलवार की रात प्रगति कुशन मकान में सोई हुई थीं। उनकी बहन महेंद्रा कुशन का दामाद बरेली के सुभाष नगर निवासी दीपक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मकान की छत पर सोया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में किसी समय अज्ञात हमलावरों ने प्रगति कुशन (58) के सिर पर भारी चीज से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। दीपक के मुताबिक रात करीब डेढ़ बजे प्यास लगने पर उसकी पत्नी चंचल पानी लेने नीचे आई तो कमरे में बेड पर अपनी मौसी का खून से लथपथ शव देखकर उसकी चीख निकल गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

बुधवार को फोरेंसिक टीम और डॉग स्कावयड टीम के साथ क्राइम ब्रांच टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि मृतका की बहन के दामाद दीपक की तहरीर पर अज्ञात मेें हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

मकान में कहां से घुसे हमलावर
नूरपुर। प्रगति का मकान पूरी तरह सुरक्षित है। आगे दुकानें बनी है, और पीछे मकान  है। घर में प्रवेश करने के लिए दो दरवाजे लगे हैं ,जो काफी मजबूत हैं। ऐसे में हमलावर कहां से घुसे ,यह बड़ा सवाल है। पुलिस मानकर चल रही है कि मकान के पीछे बने स्कूल की छत से होकर हमलावर प्रगति के मकान की छत पर पहुंचे और फिर नीचे उतर कर उसकी हत्या कर दी।

बाद में वह मेन गेट खोलकर बाहर निकल गए। दीपक के मुताबिक वह रात को छत पर सोया था, उन्हें किसी के आने का पता नहीं चला। उन्हें जब हत्या का पता लगा तो घर का पूरब की ओर लगा मेन गेट खुला हुआ था।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन थी प्रगति
नूरपुर। मृतका प्रगति कुशन अविवाहित थी और करोड़ों की बेशुमार संपत्ति की मालकिन थी। वह बीएमएस चिकित्सक थी। बुध बाजार स्थित मेन बाजार में उनकी कई दुकानें थी। उन्होंने अपनी बड़ी बहन महेंद्रा कुशन की पुत्री चंचल को अपने पास रखा हुआ था।

चंचल की शादी होने के बाद उसका पति दीपक भी अधिकतर प्रगति के पास ही रहता था। दीपक बरेली के सुभाषनगर का रहने वाला है और वहीं एक प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है।


बताया जा रहा है कि प्रगति ने कुछ दिन पूर्व दीपक के बड़े पुत्र आठ वर्षीय एकलव्य के नाम अपनी संपत्ति की वसीयत भी कर दी थी। इसके साथ ही बुध बाजार में ही कुछ दुकानों को लेकर प्रगति का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। उक्त मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। माना जा रहा है कि प्रगति की हत्या की वजह संपत्ति विवाद भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed