फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Documented reports of deliberation order

रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश

Thu, 02 Feb 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 02 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में सीजेएम अर्पणा पांडे ने निखिल  की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में थाना कोतवाली  देहात की पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर इसकी विवेचना करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

थाना हल्दौर के ग्राम शेरपुर कल्याण निवासी मनोज ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि वह फोटो स्टेट मशीन व प्रिंटिंग मशीन रिपेयरिंग का काम करता है। उसकी दुकान पर थाना कोतवाली देहात के ग्राम मनीरामपुर निवासी निखिल काम सीख रहा था। 30 दिसंबर 2016 को निखिल ने फोन पर बताया कि उसकी जान खतरे में है। उसे उसी के गांव के अंकित व कपिल ने मारा पीटा है और उसे जान से मारने की फिराक में लगे हैं। इस पर उसने निखिल को 100 नंबर पर पुलिस को सूचना देने को कहा। एक जनवरी 2017 को उसे दोपहर में सूचना मिली कि निखिल की मृत्यु हो गई। निखिल का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल बिजनौर में हुआ। 
विज्ञापन

इस घटना के बाद पप्पू व भूरे ने उसे बताया कि 31 दिसंबर की शाम को उन्होंने निखिल को  अंकित व कपिल के साथ जाते देखा था। इस बारे में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाना कोतवाली देहात, एसपी, डीआईजी को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई थी। कोर्ट ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed