फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dangcha, a gang that cheated on the name of marriage

शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह दबोचा

Sun, 11 Jun 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 11 Jun 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में शादी के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह की दो महिलाओं सहित पुलिस ने सात ठगों को गिरफ्तार किया।       पुलिस ने भोले-भाले लोगों को शादी के नाम पर हजारों के आभूषण और नकदी ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश दिया है। दो महिलाओं सहित ठग गिरोह के सात सदस्य पुुलिस के हत्थे चढ़े हैं। मुजफ्फरनगर निवासी कांतिपाल की तहरीर पर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले भनेड़ा निवासी आरिफ सहित ठगी षड्यंत्र में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ठगी में गिरफ्तार महिलाओं में ज्योति पत्नी जीतू, सपना पत्नी जागीर सिंह निवासी कंडरावाली शादी के मामलों में लड़की और मां की भूमिका निभातीं थीं। पुलिस द्वारा पकड़े गए ठगों में दरियापुर निवासी शकील, ताजपुर निवासी जीतू, तीखरी हरिद्वार निवासी मोनू, खानपुर निवासी काले राम, भनेड़ा निवासी आरिफ शामिल हैं।       
विज्ञापन

उधर ताहरपुर इस्हाक निवासी रामगोपाल व इस्सेपुर निवासी तेजपाल व धीरेंद्र ने मुख्यमंत्री को नौकरी के नाम पर हजारों की ठगी करने की शिकायत संबंधी पत्र भेजा है। रामगोपाल और तेजपाल का आरोप है कि चार लोगों पर बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे हजारों की ठगी की। पैसे मांगने पर धमकी दी जा रही है। तहरीर में नंगला बसेड़ा निवासी प्रमोद        कुमार, कपिल कुमार, सिक्कावाला टांडा निवासी पवन कुमार और मेवानवादा निवासी तिलकराम पर नौकरी के नाम पर हजारों की ठगी का आरोप लगाया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed