फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crusher operator absconded with millions of rupees

कोल्हू संचालक लाखों रुपये लेकर फरार

Sun, 23 Apr 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दौर
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दौर Updated Sun, 23 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
गांव जलाऊदीपुर से गैर जनपद के दो पॉवर कोल्हू संचालक किसानों के गन्ना भुगतान की लाखों रुपये की रकम लेकर फरार हो गए ।  इससे आक्रोशित किसानों ने कोल्हुओं पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। किसान मौके पर पड़ा सामान उठा ले गए। थाने में मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


गांव जलाऊदीपुर में मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे के किनारे गांव के मुन्ने खां व कलवा के खेत हैं। खेत स्वामियों के अनुसार जनपद सहारनपुर के गांव राजोपुर निवासी दो सगे भाई गुलजार व जुल्फिकार ने उनकी जमीन किराए पर लेकर दो कोल्हू चला रखे थे।
विज्ञापन


क्षेत्र के अनेक किसानों ने उक्त कोल्हुओं पर उधार गन्ना डाल रखा था। शनिवार की सुबह करीब सात बजे कुछ किसान कोल्हू संचालकों से गन्ने का भुगतान लेने पहुंचे। तो वहा उन्हें कोई नहीं मिला। सूचना मिलते ही और किसान मौके पर जमा हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया। 
 किसानों ने बताया कि कोल्हू संचालक खेत स्वामी कलवा के चार लाख, मुन्ने के अस्सी हजार, कैलाश के चालीस हजार, कौशल के पैंतीस हजार, बिल्लू के तेईस हजार, लेबर ठेकेदार सुखबीर सिंह के सत्ताईस हजार रुपये की रकम लेकर फरार हो गए।


किसान कोल्हुओं पर पड़ा सामान उठाकर अपने साथ ले गए। दीपक, यामीन, महेंद्र, पुष्पेंद्र व सुदेश आदि पीड़ित किसानों ने अम्हेड़ा पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है। क्षेत्र में गैर जनपदों के कोल्हू संचालकों ने कई कोल्हू चला रखे हैं। चौकी प्रभारी टेकराम सिंह का कहना है, कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed