फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chorus housewives thump maid

 कोर्ट मैरिज करने से खपा घरवालों ने घोंटा युवती का गला

Sun, 05 Nov 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 05 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Chorus housewives thump maid
बिजनौर के ग्राम सदुपुरा में युवती की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में गांव सदुपुरा में प्रेमी से कोट मैरिज करने वाली युवती की घरवालों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। युवती ने आठ दिन पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी और तीन दिन पहले पुलिस कोर्ट के कागज लेकर युवती के घर पहुंची थी। तभी से घरवाले युवती से खफा थे। गांव में उसकी हत्या की चर्चा फैली तो घरवालों ने युवती के जहर खाने की बात कही। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें युवती की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस घरवालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही हैै।
विज्ञापन

मरने वाली युवती खतीजा (23) पुत्री हनीफ निवासी सदुपुरा थी। वह आरबीडी डिग्री कॉलेज बिजनौर में बीए की छात्रा थी। रविवार की सुबह खतीजा की मौत हो गई। गांव में सुबह से ही खतीजा की ऑनर किलिंग की चर्चा शुरू हो गई। युवती के घरवालों का कहना है कि खतीजा ने शनिवार रात जहर खा लिया था। वह उसे बिजनौर एक निजी नर्सिंग होम ले गए थे, बाद में मेरठ ले जाते हुए खतीजा ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके  पर पहुंच गई और शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खतीजा के चाचा अफजाल ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कहा कि खतीजा ने जहर खा लिया था। खतीजा का पिछले दो साल से गांव के ही युवक सारिफ पुत्र फिदा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बारे में दोनों के घरवालों को पता था। युवती के घरवाले किसी भी सूरत में सारिफ से उसका निकाह करने को तैयार नहीं थे। उसके कोर्ट मैरिज करने का पता चलने के बाद घरवालों ने खतीजा का घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी थी। वह कई दिनों से घर में ही कैद थी। एसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक युवती की गला घोंट कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है।  उसके गाल व ठोड़ी पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed