{"_id":"58efcd764f1c1b791ecf7729","slug":"chief-conspiracy-eaten-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान संघ अध्यक्ष ने खाया जहर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान संघ अध्यक्ष ने खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
जहर खाने वाला मुकेश अस्पताल में भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में शराब तस्करी में छोटे भाई का नाम आने से क्षुब्ध बडे़ भाई ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है।
मंडावर थाने के गांव तिमरपुर निवासी मुके श दईया और उसका छोटा भाई अमित बिजनौर की महादेवपुरम कॉलोनी में रहते हैं। मुकेश ग्राम प्रधान संघ का अध्यक्ष है। पुलिस के मुताबिक अमित शराब माफिया है। तीन दिन पहले नांगल थाने में पकड़ी गई 50 लाख की शराब में अमित का नाम आया था।
बृहस्पतिवार को धामपुर में पकड़ी गई 30 लाख की शराब में भी अमित का नाम आया है। मुकेश दईया छोटे भाई को निर्दोष बता रहा है। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को मुकेश के साथ कुछ प्रधान एसपी से मिलने गए थे। प्रधानों को कहना था कि जिस दिन नांगल सोती में शराब पकड़ी गई थी उस दिन मुकेश का भाई मेरठ के एक अस्पताल में अपने दोस्त का उपचार करा रहा था।
बृहस्पतिवार को धामपुर में पकड़ी गई शराब में अमित का नाम आने से क्षुब्ध मुकेश ने जहर खा लिया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकेश का आरोप है कि पुलिस उसके भाई को झूठे मामले में फंसा रही है, जबकि पकड़ी गई शराब से उसका कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस और क्राइम ब्रांच अमित का उत्पीड़न कर रही है। मुकेश ग्राम प्रधान संघ का अध्यक्ष है। पुलिस मान रही है कि शराब की तस्करी से भाई का नाम निकलवाने के लिए मुकेश ने जहर खाया है।