{"_id":"5a64d9664f1c1b514a8b4d26","slug":"chachas-death-by-crushing-truck-nephew-injured-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर चाचा की मौत, भतीजा घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर चाचा की मौत, भतीजा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार को देखते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी एक व्यक्ति की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ट्रक चालक मौके से ट्रक को लेकर फरार हो गया।
मौत की सूचना से गमजदा परिजन सीएचसी पर जमा हो गए। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले में जांच कर परिजनों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का ढांढस बंधाया है।
गांव निवासी चेतन (45) पुत्र जयदेव ट्रक टैंकर चलाता था। उसके साथ भतीजा भूपेंद्र पुत्र राजकुमार भी रहता था। रविवार की देर शाम दोनों टैंकर अफजलगढ़ खड़ा करके बाइक से घर के लिए जा रहे थे। सिनेमा हॉल के पास ट्रक चालक ने दोनों बाइक सवारों को कुचल दिया। लहूलुहान हालत में पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर चिकित्सकों ने चेतन को मृत घोषित कर दिया। जबकि भूपेंद्र को गंभीर हालत के चलते हॉयर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते सीएचसी पर जमा हो गए। उधर, आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। उधर प्रभारी कोतवाल दीपचंद का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस आरोपी वाहन को तलाश रही है।
उधर, नगीना के गांव नुरूल्लापुर निवासी वीरपाल अपने पुत्र कुलवीर के साथ शनिवार की शाम बाइक से घर लौट रहा था। वह करीब रात्रि आठ बजे रायपुर कोटकादर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गए। डायल 100 ने घायलों को नगीना सीएचसी लाया। यहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया।