{"_id":"5aba8c0a4f1c1b264e8b4963","slug":"cantor-bus-collide-four-die-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर से टकराई बस, चार की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर से टकराई बस, चार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मारे गए फैसल के विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर में चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह स्योहारा से दिल्ली जा रही डग्गामार बस, कैंटर से टकरा गई। सड़क हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ से हायर सेंटर मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है, जहां उपचार के दौरान एक और महिला ने दम तोड़ दिया। चार लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे स्योहारा से दिल्ली के लिए डग्गामार बस जा रही थी। बस में कई लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर गांव हीमपुर बुजुर्ग के पास सड़क के नीचे से चालक एक कैंटर को सड़क पर बैक करके चढ़ा रहा था। इसी दौरान तेज गति से दौड़ रही बस का बाई ओर का पिछला हिस्सा कैंटर से टकरा गया। बस में सवार चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी 18 वर्षीय फैसल पुत्र शमीम, स्योहारा के मोहल्ल मिलकियान निवासी 21 वर्षीय विसाल अहमद पुत्र अफसार और स्योहारा क्षेत्र के गांव विरामपुर निवासी जुल्फिकार की 14 वर्षीय पुत्री अर्शी की मौत हो गई। बस में सवार स्योहारा निवासी 23 वर्षीय मेहताब , 24 वर्षीय जहीर अहमद , 45 साल के राजेंद्र , परवेज की तीन साल की पुत्री सौफिया, परवेज की पत्नी 30 साल की पत्नी शबनूर , मेरठ निवासी शमशाद का 22 साल का पुत्र इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ लाया गया। चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद हायर सेंटर में उपचार के दौरान परवेज की पत्नी शबनूर की मौत हो गई।
चांदपुर निवासी फैसल गांव बुढ़नपुर में नानी के घर से दिल्ली जा रहा था। चारों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है। बस चालक की हादसे में लापरवाही मानते हुए उसके खिलाफ चांदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बस चालक मौके पर बस छोड़कर भाग गया। पुलिस बस को थाने ले गई। कैंटर और उसके चालक का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो घायल
नगीना। गांव हसनअलीपुर भोगन निवासी विमल कुमार 2ग्राम पुरैनी स्थित बीआरसी कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। मंगलवार की सुबह दस बजे वह कार्यालय जाने के लिए प्राईवेट बस से पुरैनी गया था। पुरैनी बस स्टॉप पर बस से उतरते समय नगीना की ओर से आ रही एक अन्य प्राईवेट बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुरैनी के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। बस चालक बस लेकर फरार हो गया। परिजन घायल को उपचार के बाद घर ले गए।
उधर, मंगलवार की दोपहर थाना क्षेत्र के गांव धर्मवाला निवासी चांद प्रधान व उसका साथी सतपाल सिंह नगीना से बाइक द्वारा घर जा रहे थे जब वह नगीना-धामपुर मार्ग स्थित गोयल पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तो धामपुर की ओर से आ रही मैक्स से टकरा गई। जिसमें चांद व उसका साथी सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई दोनों घायलों को नगीना सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बिजनौर रेफर कर दिया।
कोतवाली पुलिस ने मैक्स को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। बाइक सवार हेलमेट लगाए नहीं थे।