{"_id":"58fe577e4f1c1b9228c0c828","slug":"businessman-shooted-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार को मारी गोली
बिजनौर
Updated Tue, 25 Apr 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नहटौर में कैश लेकर घर जा रहे पेट्रोल पंप स्वामी को चार तमंचेधारी बदमाशों ने उनके घर के दरवाजे में दबोच लिया। मालिक का शोर सुनकर नौकर पहुंचा तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए उसकी गर्दन पर छुरे से वार कर घायल कर दिया।
इसी दौरान, एक अन्य दुकानदार बदमाशों से भिड़ गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने उसे गोली मार दी। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
भीड़ ने एक सिपाही की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। नहटौर-नूरपुर मार्ग पर पुलिस चेक पोस्ट के निकट भारत पेट्रोल पंप है। मालिक संजय अग्रवाल ने इसके पीछे ही अपना घर बना रखा है।
देर सायं करीब आठ बजे वह पंप से कैश एकत्र करके घर जा रहे थे। इसी दौरान घर के गेट पर घात लगाए बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। बदमाश कैश से भरा थैला छीनने लगे तो संजय अग्रवाल ने शोर मचाया। इस पर उनका नौकर गांव कश्मीरी निवासी नरेंद्र पुत्र गोपाल सिंह मौके पर पहुंचा। बदमाशों ने हवाई फायर कर उसकी गर्दन पर छुरे से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
बदमाश थैला छीनकर फरार होने लगे। छीना-झपटी के दौरान ही सामने पार्ट्स की दुकान करने वाला नगर के मोहल्ला अफगनान निवासी इमरान पुत्र इकबाल मौके पर पहुंचा और बदमाशों से भिड़ गया। उसने एक बदमाश को दबोच लिया। बदमाशों ने घिरता देख उसकी जांघ में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश कैश से भरा थैला छोड़कर भागने लगे।
इसी दौरान मौके पर पहुंची भीड़ ने पुलिस चेकपोस्ट पर तैनात सिपाही प्रभाकर राव की मदद से हल्दौर मार्ग पर एक बैंक्वट हाल में छिपे एक बदमाश को पकड़ लिया। बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है। वारदात के दौरान उन्होंने भीड़ को डराने के लिए चार राउंड फायर भी किए।