{"_id":"576ae1de4f1c1bef58b480b2","slug":"burglars-made-millions-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त लिपिक के मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर में मुहल्ला कायस्थान शांतिकुंज में अपनी पत्नी के कैंसर का इलाज कराने राजस्थान गए एक सेवानिवृत्त लिपिक के घर के ताले तोड़कर चोर 20 हजार रुपये की नगदी और लाखों रुपये की कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के समय किराए पर रहने वाले लोग भी नहीं थे। मुहल्ले के लोगों के सूचना देने पर दंपति को घटना का पता चला और मामले में तहरीर दी गई।
मुहल्ला कायस्थान शांतिकुंज गली नंबर चार में शकुंतला गर्ल्स इंटर कालेज से लिपिक के पद से सेवानिवृत्त प्रमोद कुमार वर्मा का घर है। काफी समय से उनकी पत्नी कैंसर से पीड़ित है। उसका इलाज राजस्थान के जोधपुर में चल रहा है। घर का ताला लगाकर प्रमोद वर्मा पत्नी का आपरेशन कराने जोधपुर चले गए। घर पर किराए पर रह रहे लोग भी बच्चों की छुट्टी होने के बाद से अपने गांव गए हुए थे।
बताया जाता है कि मंगलवार रात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए तथा कमरे की सेफ खंगाल डाली। बुधवार सुबह मुहल्लेवासियों ने मकान का गेट खुला देखा। कुछ लोग अंदर गए तो पता चला कि कमरे के ताले टूटे पड़े हैं। मुहल्ले के लोगों ने वर्मा को फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्रमोद कुमार वर्मा के रिश्तेदार वेद प्रकाश वर्मा ने उनसे फोन पर बात कर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक चोर सेफ में रखे 20 हजार रुपये की नगदी, तीन सोने की अंगूठी, दो चेन, एक सोने का हार सहित लाखों रुपये के आभूषण चुराए गए हैं। कोतवाली निरीक्षक फतेह सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना के बाद चोरों की तलाश की जा रही है।