{"_id":"58a5eec44f1c1b921ad83fde","slug":"burglars-made-bullet-hit-showrooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बुलेट शोरूम को बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने बुलेट शोरूम को बनाया निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा तोड़ता हुआ कैमरे में कैद चोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में नेशनल हाईवे पर स्थित बुलेट शोरूम को निशाना बनाकर चोरों ने हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी में कैद होने से बौखलाए चोर कैमरे को क्षतिग्रस्त कर भाग निकले।
गुरुनानक कालोनी के निकट नेशनल हाईवे पर सत्यप्रकाश अग्रवाल एवं आशीष अग्रवाल का अग्रवाल ट्रैक्टर एंड पार्ट्स नाम से प्रतिष्ठान है, जिसमें बुलेट का शोरूम भी है। बृहस्पतिवार सुबह प्रतिष्ठान मालिक जब प्रतिष्ठान पर पहुंचे, तो उन्हें परिसर में सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त मिला। दो गोदामों और जीने के ताले टूटे मिलने और हजारों रुपये कीमत का सामान गायब मिले। आशीष अग्रवाल ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। एसआई विकास यादव ने शोरूम पहुंचकर प्रतिष्ठान मालिकों से घटना की जानकारी की। आशीष अग्रवाल ने बताया कि छत के रास्ते शोरूम में घुसे चोरों ने कुछ ताले काटे, जबकि कुछ ताले तोड़े। वे पानी की मोटर सहित कुछ सामान चोरी कर छत के रास्ते भागे। इससे पहले उनकी फोटो प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे बौखलाकर चोरों ने सीसीटीवी कैमरा डंडा मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। एसआई ने फुटेज को खंगाला, तो चोरों के बृहस्पतिवार सुबह छह बजे के बाद प्रतिष्ठान में घुसने का पता चला। दो चोरों में से एक ने लाल और एक ने काली जैकेट पहनी हुई थी। पुलिस दोनों की पहचान की कोशिश में जुटी है। आशीष ने पुलिस को बताया कि बुधवार को मतदान दिवस के चलते शोरूम बंद रहा था। हालांकि बृहस्पतिवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है, लेकिन कुछ काम निपटाने के लिए स्टाफ को बुलाया गया था। चोरों ने जिस गोदाम का ताला तोड़ा था, उसमें दर्जन भर नई बुलेट खड़ी थीं। संयोग से शोरूम के मुख्य गेट का ताला नहीं टूटा था, जिससे बुलेट चोरी होने से बच गईं। मालिक की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई।