{"_id":"232eb8c5bfb364d350ea0b1270c3918e","slug":"booth-firing-on-bhoganwalla-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव भोगनवाला बूथ पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव भोगनवाला बूथ पर फायरिंग
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजदारानगर/बिजनौर। हल्दौर ब्लॉक के भोगनवाला मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशी के परिजन और दूसरे के समर्थकों में लाठी-डंडे और फायरिंग हुई।
फायरिंग में एक ही पक्ष के सात लोग घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर बूथ पर भगदड़ मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संघर्ष में घायल सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें मेरठ रेफर किया गया।
हालांकि अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। ऐहतियात के तौर पर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
हल्दौर ब्लॉक के वार्ड नंबर-25 में गांव भोगनवाला निवासी नसीम प्रधान जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। एक अन्य प्रत्याशी नाजिम को वर्तमान ग्राम प्रधान शरीफ अहमद समर्थन कर रहे हैं। दोपहर के बाद करीब साढ़े तीन बजे मतदान केंद्र के पास बस्ते पर प्रत्याशी नाजिम के मतदाताओं के लिए पर्ची बन रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान नाजिम के समर्थक आजम ने एक महिला पर पुन: मतदान करने जाने का आरोप लगा। मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि वर्तमान ग्राम प्रधान व उसके समर्थकों ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी नसीम अहमद के परिजनों व समर्थकों पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग में गोली प्रत्याशी नसीम अहमद की पत्नी अनीसा (55) व उसके भतीजे साजिद (22) के पैर में लगी। दूसरे पक्ष ने प्रत्याशी नसीम अहमद के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पुलिस घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी। पुलिस को आता देखकर आरोपी हमलावर फरार हो गए।
पुलिस ने घायल अनीसा, तसलीम अहमद (35), नौशाद (28), लियाकत (45), साजिद (24), इदरीश (52), शौकत (62) को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां चिकित्सकों ने इदरीश और साजिद को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। मतदान केंद्र पर फायरिंग की सूचना पर एडीएम रमेशचंद्र, एसडीएम सदर अजय तिवारी, सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा सहित भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
घटना की अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
दूसरे गांव में घुसकर बचाई जान
जिपं सदस्य प्रत्याशी नसीम अहमद के घायल पुत्र तसलीम ने बताया कि मतदान केंद्र पर मारपीट के दौरान दो आरोपी उसके पीछे धारदार हथियार लेकर भागे।
वह उसका साथी पास के गांव गांवड़ी की ओर भागे। आरोपियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। गांव गांवड़ी पहुुंचकर उन्होंने एक व्यक्ति के घर में घुसकर जान बचाई।
चुनावी रंजिश है दोनों पक्षों में
जिला पंचायत सदस्य नसीम अहमद पूर्व ग्राम प्रधान रह चुके हैं। गांव में वर्तमान में शरीफ अहमद ग्राम प्रधान है। दोनों पक्षों में पुरानी चुनावी रंजिश है। चुनाव के आस-पास दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल रहता है।
मतपत्र में चुनाव चिह्न न होने पर हुआ बखेड़ा
हल्दौर। गांव ननूपुरा में गलत मत पत्र आने से मतदान करीब ढाई घंटे तक रूका रहा। इसे लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
मतदान के बाद ग्रामीणों ने गलत बैलेट पेपर पर डाले गए वोटों को निरस्त करने की मांग को लेकर एक घंटे तक मतपेटी नहीं उठाने दी। अफसरों ने बामुश्किल लोगों को समझाकर शांत किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड 63 के बूथ संख्या 119 पर सुबह मतदान शुरू हुआ।
इसी वार्ड से चुनाव लड़ रही प्रत्याशी रामकली वोट डालने पहुंची। उन्होंने वोट डालने को बैलेट पेपर देखा वह हैरान रह गई। बैलेट पेपर पर उनका चुनाव चिंह आटा चक्की नहीं था। वह अपना बैलेट पेपर लेकर पीठासीन अधिकारी के पास पहुंची और विरोध जताया।
इसी बीच वहां वोट डालने आए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिससे मतदान रुक गया। रामकली समर्थकों का कहना था कि चुनाव मैदान में चार प्रत्याशी हैं लेकिन बैलेट पेपर पर केवल तीन ही प्रत्याशियों के चुनाव चिहं हैं। यहां हंगामे और मतदान रुकने की सूचना पर एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा, एसपी देहात डा. धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।
साढ़े नौ बजे बिजनौर से दूसरे बैलेट पेपर आए, तब कहीं जाकर दोबारा मतदान शुरू हुआ। शाम को मतदान समाप्त होने के बाद ग्रामीणों ने मत पेटिका नहीं उठने दी। उनका कहना था कि गलत मतपत्रों पर 13 वोट डाले गए हैं इन्हें निरस्त किया जाए।
सीओ चांदपुर महेश अत्री बीडीओ हल्दौर श्वेतांक पांडे मौके पर आए। उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कर भेजा।