फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike thieves gang arrested

बाइक चोरों का गैंग गिरफ्तार

Fri, 04 Jan 2019 11:56 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Fri, 04 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bike thieves gang arrested
बिजनौर में चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने पकड़े तीन चोर। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में शिवालाकलां पुलिस ने बाइक चोरों का एक अंतरराज्यीय   गैंग दबोचा है। गैंग के तीन सदस्यों  से चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। गैंग दिल्ली, एनसीआर व आसपास के जिलों से बाइक चोरी करके बेचता था। बरामद बाइकों में तीन बाइक दिल्ली से चोरी की गई हैं। गैंग का एक सदस्य पुलिस को  चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन

एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्रा के मुताबिक शिवालाकलां पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव मुराहट से    तीन बाइक चोरों को दबोचकर उनसे चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए चोरों में शिवालाकलां थाने के गांव मुराहट निवासी राबित कुमार, जयविंद्र व राहुल हैं। इनका एक साथी विजय पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली, एनसीआर व आसपास के जिलों से बाइक चोरी करके लाते थे और उन्हें तीन से छह हजार रुपये तक में बेच देते थे। काफी समय से उनका गैंग सक्रिय है। गैंग के सदस्य किसी भी जिले को निशाना बनाकर वहां से बाइक चोरी करते थे। कई जिलों से वह बाइक चोरी करते थे। बाइक चोरी करने के बाद खरीदार को जाल में फंसाते थे। तब चोरी की बाइक बेचते थे।
विज्ञापन

गैंग के सभी साथी एक साथ मिलकर इस काम को करते थे। गैंग के सदस्य बाइक चोरी करके जो पैसा कमाते थे उसे आपस में बांट लेते थे। एसपी सिटी ने बताया कि बरामद पांच बाइकों में से तीन बाइक दिल्ली से चोरी की गई हैं। दिल्ली से गैंग के सदस्य ही बाइक चोरी करके लाए थे। गैंग को पकड़ने वाली टीम में शिवालाकलां के एसओ अमन सिंह, दरोगा सतीश कुमार, हेड कांस्टेबिल अशोक कुमार, प्रभाकर राव, सिपाही नबी हसन, मोबिन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed