फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike thief gang dabocha

बाइक चोर गैंग दबोचा

Fri, 14 Apr 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 14 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में नूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोरों का गैंग दबोचा है। पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों के पास से चोरी की 18 बाइक बरामद की हैं। गैंग के सभी सदस्य शातिर किस्म के अपराधी हैं।
विज्ञापन


एसपी अजय साहनी ने प्रेसवार्ता में बताया कि नूरपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को धामपुर रोड पर चेकिंग के दौरान बाइकों चोरों का गैंग दबोचा। आरोपियों ने अपने नाम धामपुर के गांव पाड़ली मांडू निवासी योगराज उर्फ भोग तथा शानू उर्फ आशुतोष, स्योहारा थाने के गांव हल्दवा निवासी मिथुन, गांव बेरखेड़ा निवासी इरफान व नूरपुर थाने के गांव उमरी निवासी समरपाल बताए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 18 बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, मेरठ, हापुड़ व बिजनौर से बाइक चुराते थे। बाइकों को वे पांच से सात हजार रुपये में बेच देते हैं। आरोपी चोरी की सभी बाइकों को बेचने की फिराक में लगे थे। एसपी अजय साहनी के मुताबिक सभी आरोपी शातिर किस्म के हैं। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed