फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Crime, Six accused including shooter arretsed in BSP leader murder case

बसपा नेता हत्याकांड: दबोचे गए आरोपियों ने उगला गहरा राज, सरगना देता था करोड़पति बनने का लालच

Sat, 19 Oct 2019 08:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Oct 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Bijnor Crime, Six accused including shooter arretsed in BSP leader murder case
शूटर समेत छह आरोपी दबोचे - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जिले में नजीबाबाद के प्रॉपर्टी डीलर व बसपा नेता हाजी अहसान व उनके भांजे शादाब की हत्या में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश, दो प्रॉपर्टी डीलर सहित छह लोगों को पुलिस ने दबोचा है। इनमें से तीन आरोपी रंगदारी मांगते थे। अब तक दस लाख रुपये से ज्यादा की रंगदारी वसूल चुके थे। इन लोगों के मोबाइल फोन से कई बड़े लोगों के नंबर मिले हैं। गैंग का सरगना अपने साथियों को करोड़पति बनने का लालच देता था। 

विज्ञापन


एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि गत 28 मई को प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान व उनके भांजे शादाब की नजीबाबाद में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव कनकपुर निवासी शूटर दानिश सहित कई लोगों को पुलिस दबोच चुकी है। दिल्ली पुलिस ने गैंग के सरगना शाहनवाज व शूटर अब्दुल जब्बार को गिरफ्तार किया था। हत्या की साजिश रचने में शामिल नजीबाबाद के गांव उब्बनवाला निवासी शूटर इकरार, नगीना देहात के गांव टांडा माईदास निवासी अफजाल, गांव कनकपुर निवासी दानिश उर्फ सोनू, नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा जाफ्तागंज निवासी आसिफ, गांव पाना हीमपुर निवासी असलम व गांव अलावलपुर निवासी इरशाद को दबोचा है। इकरार के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व इरशाद के पास से बाइक व उसके पुर्जे बरामद हुए हैं। बाइक को कटवा दिया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डबल मर्डर: बसपा नेता हाजी अहसान का था बड़ा कारोबार, बनना चाहते थे विधायक, देखें ये 11 तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक इकरार शूटर है। आसिफ व इरशाद प्रॉपर्टी डीलर हैं, जो विवादित जमीनों पर कब्जा करते हैं। इनके अलावा बाकी तीन लोग रंगदारी मांगते हैं। इकरार ने पुलिस को बताया कि एक दिन वह शाहनवाज के घर गया। हत्या के बाद इरशाद ने जब्बार व दानिश को अगले दिन अपने घर पर छिपाया था। पुलिस ने इकरार के पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि इकरार पर 25 हजार रुपये का इनाम था। 

यह भी पढ़ें: विधायक व डॉन बनने की चाह में कराई थी बसपा नेता की हत्या, आरोपी ने उगले गहरे राज

एसपी ने बताया कि गैंग ने दस लाख रुपये रंगदारी व प्रॉपर्टी पर कब्जा करके वसूले हैं। गैंग के सरगना शाहनवाज ने गैंग के सदस्यों को करोड़पति बनाने का लालच दे रखा था। कहता था कि वह जो कह रहा है, गैंग वही करता जाए। पैसा शाहनवाज खुद देगा। एसपी ने बताया कि अभी गैंग के कई लोग फरार हैं। उनको तलाश किया जा रहा हैं। जल्द ही दिल्ली से शाहनवाज व जब्बार को रिमांड पर लाया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed