{"_id":"5ced86b2bdec22076a49ae96","slug":"bsp-leader-haji-ahsan-wanted-to-be-mla-but-murdered-by-badmash-in-bijnor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर: बसपा नेता हाजी अहसान का था बड़ा कारोबार, बनना चाहते थे विधायक, देखें ये 11 तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डबल मर्डर: बसपा नेता हाजी अहसान का था बड़ा कारोबार, बनना चाहते थे विधायक, देखें ये 11 तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 May 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और नीचे हाजी अहसान व भांजे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बसपा नेता हाजी अहसान विधायक बनना चाहते थे, 2017 के विधान सभा चुनाव में उन्होंने नजीबाबाद से बसपा का टिकट मांगा था। टिकट के लिए उन्होंने पूरा जोर लगा दिया था। दिल्ली से लेकर बिजनौर तक हाजी अहसान का प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार था। पिछले कई साल से दिल्ली में वह प्रॉपर्टी का काम कर रहे थे। इस दोहरे हत्याकांड के बाद अब नजीबाबाद में गैंगवार की आशंका पैदा हो गई है। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानें पूरा अपडेट:-
2 of 11
हाजी अहसान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बसपा नेता हाजी अहसान चंद सालों में ही प्रॉपर्टी के कारोबार से अमीर बन गए थे। नजीबाबाद और बिजनौर में उनके पास बेशकीमती जमीन हैं। नजीबाबाद से प्रॉपर्टी में पैसा कमाने के बाद उन्होंने कई साल पहले दिल्ली की ओर रुख कर लिया था। दिल्ली में प्रॉपर्टी के बड़े कारोबार किए। कई बडे़ लोगों से उनके गहरे संबंध रहे।
3 of 11
मौके पर जांच करने पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दिल्ली के साथ-साथ नजीबाबाद में भी उनके प्रॉपर्टी के काम चलते रहे। विवादित प्रॉपर्टी में भी हाथ डालने से हाजी अहसान डरते नहीं थे। हाजी अहसान के बारे में कहा जाता था कि जिस प्रॉपर्टी पर उनकी नजर पड़ गई उसे उन्होंने हासिल ही कर लिया। प्रॉपर्टी की उन्हें बेहद परख थी। प्रॉपर्टी देखकर बता देते थे कि इस प्रॉपर्टी से उन्हें कितनी कमाई होगी। राजनीति में भी उनकी गहरी पकड़ थी। कई दलों के राजनेताओं से उनके गहरे संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
बसपा नेता हाजी अहसान और उनके भांजे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हाजी अहसान की तमन्ना विधायक बनने की थी। इसलिए ही उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में नजीबाबाद विधानसभा से बसपा का टिकट मांगा था। टिकट पाने के लिए उन्होंने पूरे जोर लगा दिए थे। पर बसपा हाईकमान ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। हाजी अहसान प्रॉपर्टी को लेकर सदा विवादों में रहते थे। कई लोग उनसे रंजिश भी रखते थे। पर उनका कुछ बिगाड़ नहीं पा रहे थे। जब तक वह दिल्ली में रहे पूरी तरह सुरक्षित थे। दिल्ली से नजीबाबाद कब आते जाते थे। कुछ नजदीकी लोगों को छोड़कर उनके बारे में किसी को कुछ पता नहीं रहता था।
विज्ञापन
5 of 11
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि पिछले छह महीने से हाजी अहसान फिर से नजीबाबाद में आ बसे। अपने बच्चों के साथ नजीबाबाद में ही रह रहे थे। हाजी अहसान नजीबाबाद में भी चौकस रहते थे। किसी बाहरी व्यक्ति से मिलते नहीं थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।