{"_id":"59136f264f1c1b7a04851175","slug":"bank-thief-nabed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में चोरी करने वाला दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंकों में चोरी करने वाला दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
बैंकों में चोरी का आरोपी युवक।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर पुलिस ने नकब लगाकर दो बैंकों में चोरी का प्रयास और बरूकी बैंक से चार हजार की नगदी चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। एक बैंक की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस चोर तक पहुंची है।
एसपी अजय साहनी के मुताबिक क्राइम ब्रांच और स्योहारा पुलिस ने मंगलवार की रात सहसपुर में नगर पंचायत के गेट के पास से मुरादाबाद जिले के गांव काजीपुरा निवासी दानिश को दबोच कर उसकी तलाशी ली। उसके पास से बरूकी के स्टेट बैंक से चोरी किए ढाई हजार रुपये और एक तमंचा कारतूस बरामद किया।
दानिश ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव में दूध का कारोबार करता था। नुकसान होने के कारण उसका कारोबार बंद हो गया। इसके बाद वह बैंकों में नकब लगाकर और खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरी करने लगा। दानिश को जिस बैंक में चोरी करनी होती थी, दिन में उस बैंक की रेकी करता था।
विज्ञापन
रात में मौका देखकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। वह अकेला ही बैंकों में चोरी करने जाता था। 25 अप्रैल को दानिश ने सहसपुर के स्टेट बैंक आफ इंडिया और 29 अप्रैल को बुढ़नपुर स्थित सर्व ग्रामीण बैंक में नकब लगाकर चोरी की कोशिश की।
15 दिसंबर 2016 को दानिश ने बरूकी के स्टेट बैंक से चार हजार की नगदी चोरी की थी। एक बैंक से चोर की सीसीटीवी फुटेज मिली थी। इसके आधार पर ही पुलिस चोर तक पहुंच पाई ।