फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bank of miscreants looted cash

बदमाशों ने बैंक का कैश लूटा

Tue, 29 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 29 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bank of miscreants looted cash
बिजनौर/धामपुर। बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार शाम धामपुर में पीएनबी की मंडी शाखा पर धावा बोलकर जमकर गोली चलाई और कैश वैन से 91 लाख रुपये की नगदी से भरा कैश बैग लूट लिया। गोली लगने से वैन चालक तथा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। लूट की इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अफसरों ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। डीआईजी मुरादाबाद ओंकार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

नजीबाबाद के मोहल्ला बेगम सराय निवासी वैन चालक सुमित, अलावलपुर निवासी गार्ड दयाराम सिंह व मंझाड़ी निवासी चमन सिंह सोमवार शाम करीब सवा छह बजे पीएनबी की मंडी स्थित शाखा पर कैश कलेक्टर करने आए थे। उनको कैश लेकर नजीबाबाद जाना था। बैंक से रुपयों से भरा बॉक्स निकालकर कैश वैन में रखा जा रहा था। इस दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक सवार दो बदमाश वहां आ धमके। बदमाशों ने पिस्टल से चालक व गार्ड पर अंधाधुंध गोली बरसानी शुरू कर दी। गार्ड चमन सिंह ने बदमाशों पर बंदूक से दो राउंड गोलियां चलाईं, लेकिन किसी बदमाश को गोली नहीं लगी। गोली लगने से चालक सुमित व गार्ड दयाराम जमीन पर गिर गए और उनके हाथ से कैश बॉक्स छूटकर नीचे गिर गया। बदमाश कैश बॉक्स को बाइक पर रखकर फरार हो गए। भागते हुए भी बदमाशों ने कई गोलियां चलाईं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का पता चलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सीओ व कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, वहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं आया। चालक सुमित के सीने जबकि गार्ड दयाराम के पेट में दाहिनी ओर गोली लगी है। दूसरा गार्ड चमन सिंह बाल-बाल बच गया। पुलिस को मौके से  कई खोखे मिले हैं। एसपी सुभाष सिंह बघेल, एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली। डीआईजी ओंकार सिंह भी मुरादाबाद से घटनास्थल पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की नाकामी से हुई लूट
धामपुर। धामपुर में बैंक का कैश बॉक्स लूटने आए बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। बदमाशों ने पहले से ही घटना को अंजाम देने के लिए इलाके की रेकी कर रखी थी। पुलिस की गतिविधियों पर भी बदमाशों की पूरी नजर थी। पुलिस की कमजोरी का फायदा उठाकर ही बदमाशों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों को पहले से ही मालूम था कि बैंक से कैश बॉक्स में रूपया कब और कहां ले जाया जाता है। पुलिस भी यह मान रही है कि बदमाशों ने इस लूट को अंजाम देने का ताना बाना पहले ही बुन लिया था। सोमवार की शाम बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर बेखौफ होकर निकल गए। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, बदमाश अपने ठिकाने पर सुरक्षित पहुंच गए होंगे। बदमाशों के निकलने पर पुलिस हाथ मलती रह गई। पुलिस को ऐसा कोई क्लू नहीं मिला जो बदमाशों तक पुलिस पहुंच पाए। पुलिस अभी तक यह भी पता नहीं लगा पाई कि इस वारदात को अंजाम देने में किस गैंग का हाथ रहा है। माना जा रहा है कि दो बदमाशों के अलावा आसपास गैंग के और भी सदस्य सक्रिय रहकर गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। 91 लाख की लूट की इस घटना ने पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है।

कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर इस केस की जांच पड़ताल में जुट गई है। पर पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लूट की घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश युवा था। बदमाश वैन में रखे दूसरे कैश बॉक्स को छोड़ गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस बॉक्स में भी अन्य बैंकों से कलेक्ट किया हुआ काफी रुपया है। यह रुपया इक_ा होकर नजीबाबाद स्थित करेंसी चेस्ट में जाना था। यहां बैंकों का मोटा पैसा जमा होता है। बदमाशों ने लूट की पूरी घटना को फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया। बैंक के बाहर लोगों की भारी भीड़ थी, लेकिन किसी ने भी बदमाशों का पीछा करने का हौंसला नहीं दिखाया। एक बदमाश के हाथ में पिस्टल देखकर सभी डरे सहमे रहे।

बंदूक नहीं थी वरना गिरा देते: गार्ड
गार्ड चमन सिंह का कहना है कि बदमाशों की गोली से घायल हुए गार्ड दयाराम के पास बंदूक नहीं थी। अगर उसके पास भी बंदूक होती तो वह बदमाशों को गिरा सकते थे। चमन ने दो राउंड गोली चलाई। जबकि बदमाशों ने सात आठ राउंड गोली दागी। बदमाशों की गोली बैंक के मेन गेट के शीशे को तोड़कर पार कर गई।

विभागीय मीटिंग में थे प्रबंधक: कस्तूरिया
पीएनबी के कार्यवाहक प्रबंधक संजीव कस्तूरिया ने बताया कि शाखा प्रबंधक डीपी आर्य विभागीय कार्य से बाहर गए थे। सोमवार को बैंक का उन्हीं पर चार्ज था। उन्हें वारदात का तब पता लगा जब बैंक के बाहर ताबड़तोड़ चली गोलियों की आवाज सुनाई दी। घटना से बैंक कर्मी दहशत में हैं। उनका कहना है कि जो कैश बॉक्स गया है उसमें उनके बैंक के 91 लाख रूपये भरे थे। उसमें किसी बैंक की कितनी रकम थी, उन्हें जानकारी नहीं है।

नहीं थी मौके पर पुलिस
घटना के बाद बैंककर्मी पुलिस को सूचना देने के लिए मोबाइल से कॉल करते रहे, लेकिन पुलिस अफसरों के मोबाइल व्यस्त आते रहे। अफसरों ने काफी देर बाद कॉल रिसीव की। तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर निकल चुके थे। अफसर अगर समय से लूट की सूचना लेकर बदमाशों की घेराबंदी करते तो शायद बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ जाते। बैंक के आसपास भी पुलिस तैनात नहीं थी। बदमाशों का काम इसलिए और भी आसान हो गया।

तीन थानों की पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में लगी
सीओ अशोक यादव का कहना है कि सर्किल के तीनों थानों की पुलिस को बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगा दिया गया है। सीसीटीवी फुटैज से देखी जा रही हैं कि बदमाश किस उम्र के हैं और उनके चेहरे कैसे हैं। उन्होंने किस नंबर की बाइक से वारदात को अंजाम दिया है।


91 लाख लूटकर ले गए बदमाश:एसपी
एसपी सुभाष सिंह बघेल के मुताबिक धामपुर की पीएनबी शाखा से शाम करीब सवा छह बजे कैश निकालकर बैग में रखा जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने आकर वैन पर गोली चलाकर चालक व गार्ड को गोली मार दी और वैन से 91 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाश बाइक पर सवार थे। गार्ड व चालक की हालत खतरे से बाहर है। बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है। जल्दी ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed