फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bangladeshi woman arrested from Dhampur

धामपुर से बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

Tue, 07 Aug 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Tue, 07 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi woman arrested from Dhampur
धामपुर से बंग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्ता किया। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बीस वर्ष से शादी करके धामपुर में रही बांग्लादेश की महिला को एलआईयू व पुलिस की टीम ने दबोच लिया। महिला बिना पासपोर्ट के बांग्लादेश से भारत आई थी। धामपुर में घर बसाकर रह रही थी। महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उसका चालान कर दिया गया है।  
विज्ञापन

 धामपुर की न्यू स्टेट बैंक कालोनी मोहल्ला कहारान में रहने वाले बाल स्वरूप की 48 साल की पत्नी शोभा देवी को एलआईयू व पुलिस की टीम ने दबोच लिया। महिला से कई घंटे पूछताछ की कई। महिला ने पुलिस को बताया कि वह करीब 20 साल पहले एक वृद्ध महिला के साथ धामपुर काम की तलाश में आई थी। वृद्ध महिला ने उसे बाल स्वरूप के घर छोड़ दिया। बाल स्वरूप से शादी कर वह धामपुर में बस गई।
विज्ञापन

 वह बांग्लादेश से जिस महिला के साथ आई थी ,उसे नहीं जानती। बाल स्वरूप मजदूरी    कर परिवार का पालन पोषण करता है। यह बात आसपास के सब लोग जानते थे कि बाल स्वरूप की पत्नी बांग्लादेश       की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभा ने पुलिस को बताया कि वह वह बांग्लादेश के गांव मिसीद्वारा जिगरसा पोस्ट मागोरा अमितो बाजार जिला जसौर निवासी स्वर्गीय अजय की बेटी है। महिला से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। सीओ धामपुर महावीर सिंह के मुताबिक   महिला बिना पासपोर्ट के धामपुर में रह रही थी। उसकी 17 साल की एक बेटी भी है।

ऐसे पुलिस के फंदे में फंस गई शोभा देवी  
शोभा देवी परिजनों से मिलने के लिए बांग्लादेश जाना चाहती थी। उसने पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। पुलिस महिला के पासपोर्ट बनाने के लिए रिपोर्ट नहीं लगा रही थी। इस बात से शोभा परेशान थी। सूत्रों के मुताबिक दरोगा मुनेंद्र सिंह को महिला ने पासपोर्ट की रिपोर्ट   लगाने को धन देने का लालच दिया तो दरोगा को महिला पर शक हुआ। दरोगा ने मोहल्ले में जाकर महिला की छानबीन की तो महिला की असलियत का पता चल गया। पुलिस के मुताबिक महिला बांग्लादेश जाकर परिजनों से मिलना चाहती थी। वह अपना  एक बार शोभा ने  बांग्लादेश जाने की कोशिश की तो बोर्डर से लौट आई । शोभा ने   पासपोर्ट बनवाने को करीब पांच माह पहले आवेदन किया था।


दो साल पहले की शादी
शोभा को बांग्लादेश से लाई वृद्ध महिला बाल स्वरूप के घर छोड़ गई थी। काफी दिनों तक शोभा बाल स्वरूप के घर में रहती थी। शोभा ने बाल स्वरूप से शादी तो पहले से कर ली थी, पर पासपोर्ट बनवाने के लिए उसने वर्ष 2016 में बाल स्वरूप से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद उसने पासपोर्ट का आवेदन किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed