फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bad smash daboche

पांच बदमाश दबोचे

Sat, 16 Jun 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 16 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bad smash daboche
लूट के आरोपियों के संबंध में जानकारी देते एसपी उमेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  कोतवाली शहर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट करने वाले गैंग के पांच बदमाश दबोचे हैं। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। 
विज्ञापन

एसपी उमेश कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि 11 जून की रात को किरतपुर निवासी अजय कुमार अपने साथियों गौतम व नितिन के साथ बिजनौर से बाइक से घर जा रहे थे। स्वाहेड़ी के पास उनकी बाइक को कार सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर गिरा दिया था। पांच बदमाशों ने उनकी बाइक व मोबाइल लूट लिए थे। बदमाशों ने एक अन्य राजकुमार की बाइक भी लूटने की कोशिश की थी। पुलिस को 14 जून की रात सूचना मिली की उक्त घटना में शामिल बदमाश फिर से स्वाहेड़ी के जंगल में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बैठे हैं। पुलिस ने बदमाशों को घेरकर दबोचने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर   फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों ने अपने नाम गांव स्वाहेड़ी     निवासी लवी, पुनीत व तुषार, हल्दौर थाने के गांव वधावा निवासी   आयुष, मुजफ्फरनगर के गांव राजपुर कला निवासी बिट्टू बताए। उनके पास से लूटी गई बाइक, तीन मोबाइल, नगदी तथा वारदात में प्रयुक्त दो तमंचे व दो कारतूस, तीन चाकू तथा कार बरामद की है। कार में आगे व पीछे की नंबर प्लेट पर अलग अलग नंबर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed