फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Australia returned from medical student missing

आस्ट्रेलिया से लौटा मेडिकल छात्र लापता

Mon, 01 Aug 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 01 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में आस्ट्रेलिया से एमबीबीएस करके घर लौटा एक छात्र रविवार को लापता हो गया। परिजनों ने युवक  की काफी तलाश की पर उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस में युवक  की गुमशुदगी दर्ज करा दी है। 
विज्ञापन

बिजनौर की ज्ञान विहार कॉलोनी निवासी सतेंद्र सिंह का पुत्र नितिन आर्य आस्ट्रेलिया में एमबीबीएस की पढ़ाई  पूरी करके घर लौट है। रविवार को नितिन घर से कार लेकर पिता के साथ सिद्धबली मंदिर कोटद्वार जाने को कहकर निकला था। 
विज्ञापन

शास्त्री चौक के   निकट नितिन पेट्रोल पंप से कार में तेल डलवाने लगा। पिता सतेंद्र सिंह इस दौरान मेडिकल स्टोर से कोई दवा लेने चले गए। शास्त्री चौक पर खडे़ पिता नितिन का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं लौटा,  उसका मोबाइल भी नहीं मिल रहा था। नितिन की परिजनों ने तलाश की पर उसका कोई पता नहीं  चला। पिता ने शहर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नहटौर के  ग्राम गिलाड़ा निवासी डा. देवेन्द्र सिंह का पुत्र अभिषेक (13 वर्ष) हल्दौर मार्ग स्थित एसएमएस स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। वह सुबह करीब सात बजे साईकिल से पढ़ने आया था। मगर वह स्कूल नहीं पहुंचा। छात्र के पिता ने पुलिस में दी तहरीर में अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed