{"_id":"58bda9cd4f1c1b6d43dc46c1","slug":"attempted-murder-of-pregnant-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला की हत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती महिला की हत्या की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
हीमपुर दीपा में जोगी औंधा गांव में चार माह की गर्भवती महिला को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में पांच ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कर ली है।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव माडी़ निवासी ओमप्रकाश की पुत्री दीपा उर्फ रीया का विवाह एक वर्ष पूर्व हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जोगी औंधा निवासी राजवीर के पुत्र पिंटू से हुआ था। दीपा टीचर है। इस समय वह अपने पति के साथ बिजनौर मे रह रही है। दीपा ने रविवार को हीमपुर दीपा थाने में तहरीर देकर आरोपित किया है की उसका पति पिंटू रविवार को उसको लेकर घर जोगी औंधा आ गया। आरोप है कि परिजनों संग नलकूप पर ले जाकर उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास खेतों पर कार्य कर रहे लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी पति और उसके परीजन वहां से भाग निकले। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उससे अपने घर से पांच लाख रुपये लाने की मांग दहेज के रुप मे करते रहतेे हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके सास, ससुर, ननद ,बहनोई समेंत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट में मुकदमा दर्ज कर लिया