{"_id":"5aff22fe4f1c1b5c798b4fbc","slug":"arrested-two-badmash-arrested-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 19 May 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाले बदमाशों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
हीमपुर दीपा में पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचा और रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है।
थाना क्षेत्र के गांव राजपुर परसू निवासी कलवा से 16 मई को मोबाइल फोन पर डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। बदमाश ने खुद को गांव राजुपर परसू निवासी करन बताया था। रंगदारी की रकम 17 मई को समरपाल के गंधौर स्थित स्कूल पर पहुंचाने के लिए कहा गया था। किसी को इस बारे में कुछ भी बताने पर कलवा के पुत्र रोहित को जान से मारने की धमकी दी गई थी। एसपी उमेश कुमार सिंह ने हीमपुर पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सीओ चांदपुर राजकुमार सिंह के नेतृत्व में हीमपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र पाल राणा ने कलवा से रंगदारी मांगने वाले मुजफ्फरनगर जिले के भोपा में बर्तन वाली गली निवासी आकाश उर्फ विक्की जोशी को सैदाबाद तिराहे से 12 बोर के तमंचे और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आकाश ने पुलिस को बताया कि हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव राजपुर परसू निवासी गौरव शर्मा के कहने पर उसने कलवा से रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि 2015 में कलवा के पिता खचेडू सिंह की गांव के बदमाश करण, उसके भाई हरिओम उर्फ छोटू ने हत्या कर दी थी। जेल से आने के बाद करण ने कलवा को जान से मारने की धमकी दी। करण काफी दिनों से फरार है। कलवा करण से भयभीत रहता है। गौरव को लगा कि कलवा डर के कारण रुपये दे देगा। गौरव आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। गौरव ने साथी आकाश उर्फ विक्की को कलवा से रंगदारी मांगने को कहा था। पुलिस के अनुसार आकाश उर्फ विक्की पर छह, गौरव शर्मा पर दो मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने इस घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।