{"_id":"58f268844f1c1ba70acf4f1a","slug":"anwarul-haq-sent-to-fatehgarh-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनवारुलहक को फतेहगढ़ जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनवारुलहक को फतेहगढ़ जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में महिला से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद बिजनौर की जामा मस्जिद के पूर्व इमाम मौलाना अनवारुलहक को शासन के आदेश पर शनिवार को फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया है। पुलिस अनवारुलहक को लेकर फतेहगढ़ रवाना हो गई है।
जामा मस्जिद बिजनौर के पूर्व इमाम अनवारुलहक के खिलाफ एक महिला ने सितंबर 2016 में दुष्कर्म की रिपेार्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अनवारुल का साथी खुर्रम भी आरोपी था। मौलाना पर आरोप था कि बुरा साया उतारने के नाम पर उसने महिला को झांसे में लेकर दुष्कर्म किया था। मौलाना महिला को कलियर के एक होटल में भी ले गए थे। होटल की सीसीटीवी फुटेज सेे यह राज खुला था। मौलना ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस-प्रशासन को धमकाया भी था।
इस मामले में भी अनवारुलहक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बाद में मौलाना ने भूमिगत होकर प्रशासन को धमकाने के मामले मे माफी मांगी थी। मौलाना अनवारुलहक के जेल में जाने के बाद एलआईयू व जेल प्रशासन ने उनके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्टमें कहा गया था कि अनवारुलहक का जेल में रहना ठीक नहीं है। उनसे मिलने रोज काफी तादद में लोग आते हैं।
विज्ञापन
जेल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए यह ठीक नहीं हैं। शासन ने इस रिपोर्ट के आधार पर मौलाना को फतेहगढ़ जेल शिफ्ट करने के 28 मार्च को निर्देश दिए। शनिवार को मौलाना को पुलिस सुरक्षा में फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया है।