फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After the death of two children, jam, demolition

दो बच्चों की मौत के बाद लगाया जाम, तोड़फोड़

Sun, 03 Jun 2018 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 03 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
After the death of two children, jam, demolition
दो भाइयों की मौत के विरोध में ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर। मोहल्ला काजीपाड़ा में रविवार को ईदगाह रोड पर खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में बाइक सवार परिवार आ गया। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और ट्रैक्टर ट्राली में तोड़फोड़ की। मामले में समझौता कराने पहुंचे एक व्यक्ति पर भी भीड़ टूट पड़ी, पुलिस ने किसी तरह से उसे बचाया। ट्रैैक्टर चालक पर कार्रवाई और मुआवजे के आश्वासन पर तीन घंटे बाद लोगों ने जाम खोला। 
विज्ञापन

  बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा ईदगाह रोड निवासी ऋषिपाल (42) अपनी रेखा (39), पुत्र रजनीश (12) और पंकज (8) के साथ रविवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से खेत पर जा रहे थे। ईदगाह रोड पर सामने से रेत व पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्राली से उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में रजनीश व पंकज की मौके पर मौत हो गई। ऋषिपाल व रेखा गंभीर रूप  से घायल हो गए। दोनों घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत चिंताजनक देख कर दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए मौके पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed