{"_id":"58e14a654f1c1b533e5b4761","slug":"ado-farming-sought-15-million-colors","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ कृषि से मांगी 15 लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीओ कृषि से मांगी 15 लाख की रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में ब्लॉक के एडीओ से 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है। इसका पत्र मिलने से परिजन खौफ में हैं। 20 अप्रैल तक रंगदारी न देने पर उन्हें और परिजनों को मार डालने की धमकी दी गई है।
नजीबाबाद ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) विक्रम सिंह परिवार के साथ करीब दो दशक से नांगलसोती में रह रहे हैं। शनिवार रात करीब 7:45 बजे बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके घर के सामने एक अबोध बच्चे को पत्र दिया। हेलमेट लगाए बाइक सवारों ने बच्चे से कहा कि उन्हें जल्दी है। दरवाजा खुलवाकर परिवार को यह पत्र दे दो। गांव के बच्चे ने एडीओ के परिवार को पत्र सौंपा।
एडीओ की पत्नी ओमवती देवी और उनका बेटा रविकांत लाल रंग से लिखे पत्र को देखकर दंग रह गए। पत्र में बदमाशों ने लिखा था कि तुमने नंबर दो की खूब कमाई की है। लोगों के खून के आंसू बहाए हैं। अब तुम्हें भी ऐसे ही आंसू बहाने होंगे।
विज्ञापन
पत्र में 20 अप्रैल तक 15 लाख रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए किसी को सूचना देने अथवा रंगदारी न देने पर एडीओ और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। बदमाशों ने पत्र में कहा है कि रंगदारी देने पर सहमत हों तो घर के सामने लगे हैंडपंप पर हरे पेंट से निशान लगा दें। निशान लगने के बाद धनराशि कहां पहुंचानी है, बदमाश इसकी सूचना देंगे।
एडीओ कृषि विक्रम सिंह ने नांगल थाने को घटना की सूचना दी। सीओ रामानंद कुशवाहा ने रंगदारी का पत्र एडीओ को मिलने की पुष्टि की। वे नांगल पहुंचकर एडीओ विक्रम सिंह और पत्नी ओमवती से मिले। सीओ ने प्रथम दृष्टया मामला फर्स्ट अप्रैल से जुड़ा होने की भी संभावना जताई है।