फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aditya's wife arrested

आदित्य की पत्नी स्वदेशना गिरफ्तार

Tue, 16 Jan 2018 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Tue, 16 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
Aditya's wife arrested
बिजनौर में पकड़ी गई आदित्य की पत्नी स्वदेशना उर्फ गुड्डी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य की पत्नी स्वदेशना को चार तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इन तमंचों को कोर्ट में सरेंडर करने से पहले आदित्य अपनी पत्नी को देकर गया था। पत्नी ने तमंचे अपने मायके में छिपा रखे थे और स्वयं भी वहीं रह रही थी।
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व स्योहारा थाने के गांव राना नगला निवासी एक लाख के इनामी बदमाश आदित्य ने अपने साथी गांव स्वाहेड़ी निवासी 20 हजार के इनामी बदमाश रोहित के साथ कोर्ट में सरेंडर किया था। तभी से पुलिस आदित्य के के मददगारों को खंगाल रही है। आदित्य को शरण देने में उसकी बहन मोनिका के खिलाफ भी स्योहारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहर कोतवाली पुलिस ने कई थानों की पुलिस के साथ मंगलवार को गांव हमीदपुर में ब्रह्मपाल के घर छापा मारकर आदित्य की पत्नी स्वदेशना उर्फ गुड्डी को 315 बोर के चार तमंचों के साथ गिरफ्तार कर लिया। स्वदेशना ने तमंचे अपने पिता ब्रह्मपाल के घर में छिपा रखे थे और स्वयं भी मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कोर्ट में सरेंडर करने से पहले आदित्य अपनी पत्नी को ये तमंचे सौंप कर गया था। घटनाओं को अंजाम देने के दौरान भी स्वदेशना अपने पति के साथ उसके हथियार लेकर रहती है। पति की अपराध करने में वह भरपूर मदद करती थी। पुलिस का दबाव पड़ने के बाद से आदित्य की पत्नी भी फरार चल रही थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने स्वदेशना का चालान कर दिया हैं। शहर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने स्वदेशना के पकड़े जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य और उसके साथी को पुन: न्यायिक हिरासत में भेजा जेल बिजनौर। गुरप्रीत उर्फ लाड़ी की हत्या में कोर्ट में पेश होकर जेल गए एक लाख का इनामी बदमाश आदित्य और उसके साथी रोहित को मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में जेल से लाया गया। सीजेएम ने हत्या की दो ओर घटनाओं में आदित्य को न्यायिक हिरासत में लेकर उसे पुन: जेल भेज दिया है।
स्योहारा व हल्दौर पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि आदित्य और रोहित उनके थाना क्षेत्र के गांव राना नंगला में हुई मुकेश, हल्दौर क्षेत्र के अम्हेड़ा चौराहे पर हुई ओमराज की हत्या में वांछित अभियुक्त है। इन्हें दोनों हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में लिया जाए। सीजेएम में आदित्य, रोहित को मुकेश, ओमराज की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में लेकर पुन: जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed