{"_id":"610801b395ff3850e62d4c5f","slug":"a-woman-was-murdered-for-dowry-in-bijnor-and-a-case-has-been-registered-against-six-people-including-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक वारदात: दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या, पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक वारदात: दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या, पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 02 Aug 2021 08:01 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 02 Aug 2021 08:01 PM IST
सार
दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के नूरपुर क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी। मृतक महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बास्टा निवासी कुरैशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी शीबा की शादी सात साल पहले नूरपुर के मोहल्ला हजरतनगर निवासी नदीम के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले उसकी बेटी का दहेज के लिए उत्पीड़न करते आ रहे थे। बताया गया कि नदीम दो साल पहले शीबा को छोड़कर सऊदी अरब चला गया था। नदीम के जाने के बाद उसका जेठ मुकीम उस पर बुरी नजर रखता था। तीन दिन पहले मुकीम उसकी बेटी के कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसके बाद शीबा ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि ससुराल वालों ने एकसाथ मिलकर उनकी बेटी पर थिनर डालकर जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी शीबा को उपचार के लिए दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति नदीम, जेठ मुकीम के अलावा सास, ससुर, ननद व नंदोई के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वर्मा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।