न कांपे हाथ, न दहला कलेजा: मामा ने भांजे पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, हत्या से फैली सनसनी, सामने आई वजह
Bijnor Murder Case : बिजनौर में एक व्यक्ति ने अपने भांजे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। उधर, बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के बेगावाला में छोटे भाई के साथ खेत पर पानी देने जा रहे युवक की मामा ने रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हमले में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने इकबाल और साजिद को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना कोतवाली शहर के ग्राम बेगावाला निवासी इस्तखार और पड़ोसी इकबाल पक्ष में रंजिश चल रही है। बुधवार की रात इस्तखार के पुत्र इंतजार उर्फ भूरा (26) अपने छोटे भाई जावेद (24) के संग खेत में पानी चलाने जा रहे था।
आरोप है कि मामा इकबाल पक्ष के लोगों ने दोनों भाइयों पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में इंतजार की मौत हो गई, जबकि जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल जावेद को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इंतजार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
यह भी पढ़ें: UP: महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि आज, सिसौली में किसान भवन पर टिकैत बंधुओं ने दी आहुति
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नही दी गई। मृतक राज मिस्त्री का काम करता था। इंतजार अपने पीछे गर्भवती पत्नी छोड़ गया है। इस मामले में पुलिस ने इकबाल और साजिद को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: कातिल पिता: जिसे गोद में खिलाया, उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उस बेटे ने गिरेबां पकड़ा तो दी मौत की सजा