फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जमीन के लिए पुत्र ने ही की थी गेंदा सिंह की हत्या

जमीन के लिए पुत्र ने ही की थी गेंदा सिंह की हत्या

Fri, 21 Dec 2018 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
जमीन के लिए पुत्र ने ही की थी गेंदा सिंह की हत्या
जमीन के लिए पुत्र ने ही की थी गेंदा सिंह की हत्या
विज्ञापन

नूरपुर। पुलिस ने एक माह पूर्व गांव शादपुर गुलाल में हुई वृद्ध गेंदा सिंह की हत्या का खुलासा कर दिया है। वृद्ध की हत्या उसके छोटे पुत्र ने जमीन के विवाद को लेकर की थी। पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।
गांव शादपुर गुलाल निवासी गेंदा सिंह (65) की 20 नवंबर की रात घेर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बड़े पुत्र दलवीर सिंह ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया गेंदा की हत्या उसके छोटे पुत्र उदयवीर सिंह ने जमीन के विवाद को लेकर गोली मारकर की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ करने पर उदयवीर ने बताया कि वह दो भाई हैं। उसके पिता गेंदा के नाम करीब 30 बीघा खेती की जमीन है। पिता ने उसे जमीन का तिहाई हिस्सा दे रखा था, जबकि वह दो हिस्से लेकर बड़े पुत्र दलवीर के साथ रहता था।
विज्ञापन

गेंदा सिंह ने अपनी समस्त जमीन पर करीब चार लाख रुपये का ऋण ले रखा था और वह दो हिस्सों की कमाई और ऋण लिए पैसे को बड़े भाई के परिवार पर खर्च कर रहा था। उसका पिता अब बड़े भाई दलवीर की पुत्री की शादी के लिए जमीन बेचना चाहता था। वह अपने हिस्से की जमीन का बैनामा करने को कहता था तो बैनामा करने को इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर उसने रात में सोते समय पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। उदयवीर सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हुआ तमंचा भी बरामद कर लिया है। हत्यारोपी उदयवीर सिंह का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed