फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   साहब, पहला पति कर सकता है मेरी हत्या, हिरासत में लिया

साहब, पहला पति कर सकता है मेरी हत्या, हिरासत में लिया

Tue, 20 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
साहब, पहला पति कर सकता है मेरी हत्या, हिरासत में लिया
ढबारसी। साहब, मेरा पहला पति मेरी हत्या कर सकता है। यह जानकारी एक महिला ने डायल 100 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूर्व पति को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने महिला के बाराबंकी निवासी ससुरालियों को सूचना दे दी है। पूर्व पति तलाक देने के बहाने से सात दिन पहले महिला को लखनऊ से ढबारसी लेकर आया था।
विज्ञापन

दिल्ली के सागरपुर थाना क्षेत्र के गीतांजलि पार्क गली नंबर चार निवासी युवक ने नौ साल पहले बिहार के मधुबनी शहर की रहने वाली युवती से शादी कर ली थी। महिला के आरोप के मुताबिक शादी के नौ वर्षों में युवती तीन बार गर्भवती हुई। लेकिन युवक ने तीनों बार गर्भपात करवा दिया। इसके चलते दोनों के पारिवारिक जीवन में दरार पड़ गई। नाराजगी के चलते करीब तीन महीने पहले महिला ने बाराबंकी निवासी फेसबुक दोस्त से शादी कर ली और उसके साथ लखनऊ रहने लगी। करीब पंद्रह दिन पहले दूसरा पति सऊदी अरब में नौकरी करने चला गया। इसके बाद तलाक देने के बहाने पूर्व पति युवती को लखनऊ से ढबारसी ले आया और अपने परिचितों के यहां रहने लगा। लेकिन रविवार की रात महिला ने डायल 100 पुलिस से रात में पूर्व पति द्वारा हत्या करने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूर्व पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को आदमपुर थाने ले गई। जहां पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि महिला अपने पूर्व पति के साथ जाना नहीं चाहती। इसलिए उसकी इच्छानुसार दूसरे पति के परिजनों को थाने में बुलाया गया है। महिला पूर्व पति के विरुद्ध कोई कानूनी कार्रवाई कराने से भी इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed