फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़े, हजारों की चोरी

चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़े, हजारों की चोरी

Sat, 10 Nov 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़े, हजारों की चोरी
दो बंद मकानों में ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन

नजीबाबाद। दो बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, नगदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दोनों परिवार दीपावली और भाईदूज पर अपने घर गए थे। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की है।
मोहल्ला मजीदगंज स्थित सौरभ गुप्ता के मकान में समाज कल्याण विभाग में कार्यरत सोमदेव परिवार के साथ किराय पर रहते हैं। जबकि मकान मालिक सौरभ गुप्ता बाहर रहते हैं। सोमदेव अपने परिवार के साथ पैतृक गांव में दीपावली और भाईदूज का त्योहार मनाने गया था। सोमदेव के अनुसार शुक्रवार रात चोरों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में रखे सोना चांदी के आभूषण समेत 50 हजार की नकदी चोरी कर ली। शनिवार सुबह जब सोमदेव वापस लौटे तो घर के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। गौरतलब है कि सोमदेव सिंह के मकान में एक साल पहले भी चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन

उधर, मोहल्ला मकबरा के एक मकान में भी शुक्रवार रात चोरों ने मकान के तोले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। रोडवेज कर्मचारी कपिल तोमर की पत्नी डिंपल ने बताया कि वे भाईदूज पर अपने गांव गए थे। चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर पांच हजार सहित करीब 15 हजार रुपये का घरेलू सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed