फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गोली मारकर घायल किया, चार के खिलाफ रिपार्ट दर्ज

गोली मारकर घायल किया, चार के खिलाफ रिपार्ट दर्ज

Sun, 28 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
गोली मारकर घायल किया, चार के खिलाफ रिपार्ट दर्ज
गोली मारकर घायल किया, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

चांदपुर। मोहल्ला चिम्मन में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी स्याऊ से बिजनौर के लिए रेफर कर दिया है। घायल के भाई ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला चिम्मन निवासी खालिद शनिवार शाम मोहल्ले में ही टहलने जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। खालिद के भाई राशिद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई खालिद शनिवार की शाम करीब सात बजे खाना खाकर बाहर टहलने गया था। चांद शाह के मजार के पास मोहल्ले के ही अफील उर्फ मोटा, कफील, कैफ, दानिश ने बड़े भाई खालिद को पकड़ लिया। कफील ने खालिद को जान से मारने को कहा तो अफील ने तमंचा निकालकर जान से मारने की नीयत से खालिद पर फायर कर दिया। गोली खालिद के कंधे में लगी। आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए। घायल को सीएचसी स्याऊ से बिजनौर रेफर कर दिया गया। बिजनौर से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed