फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मां-बेटे के साथ हुई लूटपाट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार

मां-बेटे के साथ हुई लूटपाट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार

Mon, 17 Sep 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
मां-बेटे के साथ हुई लूटपाट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार
हसनपुर। दो सितंबर की रात मां-बेटे को बंधकर बनाकर साढ़े तीन लाख की लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर इक्कीस सौ रूपये की नकदी और सोने-चोदी के जेवरात बरामद जेल भेज दिया है। जबकि अन्य दो बदमाशों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को लूट का खुलासा करते हुए इंस्पेक्टर संजय प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में सऊदी अरब में रहने वाले रियाज की पत्नी गुलिस्ता और छोटा बेटा साकिब को तमंचे और चाकू के बल पर बंधकर बनाकर नकाबपोश बदमाश गुलिस्ता के कानों से सोने की बाली लूट ली। जबकि घर के कमरे से दो मोबाइल, चांदी की पाजेब, दो तोले का सोने का सेट, दो लाख दस हजार रुपये नगदी समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए थे। पीड़िता गुलिस्ता के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान संभल के असमौली थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी साकिर, हसनपुर के अगरौला कलां निवासी वसीम और सिहाली जागीर निवासी अफसार को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इसके कब्जे से लूटे गए 21 सौ रुपये की नकदी, एक मोबाइल, सोने व चांदी के जेवर बरामद हुए। इंस्पेक्टर के मुताबिक वारदात में शामिल अन्य दो बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed