{"_id":"5b9d5f18867a557ec232d101","slug":"91537040152-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थलों के निर्माण को लेकर बीजनपुर में तनाव, पुलिस तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थलों के निर्माण को लेकर बीजनपुर में तनाव, पुलिस तैनात
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के बीजनपुर गांव में रामलीला मंचन के लिए राम लीला मैदान में टूटे पड़े चबूतरे की मरम्मत को लेकर दो समुदाय के बीच हंगामा हो गया। एक समुदाय ने इसे धर्म स्थल का निर्माण बताते हुए एतराज किया। जिससे तनाव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मरम्मत कार्य को रुकवा दिया। तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के बीजनपुर गांव में चौबीस सितंबर से रामलीला शुरू होगी। शनिवार को कुछ लोग रामलीला मंचन के लिए टूटे पड़े चबूतरे की मरम्मत की जा रही थी। इसी बात को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने धर्मस्थल का निर्माण बताते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मरम्मत कार्य रुकवा दिया। जबकि दूसरे समुदाय के लोगों ने 29 जुलाई को बहुसंख्यक समुदाय के आपत्ति करने पर हटाए गए टिन शेड को दोबारा से विवादित स्थल पर लगा दिया। टिन शेड के लगने की खबर लगते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। कुछ लोग एकत्रित होकर विवादित स्थल की ओर जाने लगे। लेकिन संभ्रांत लोगों ने समझा कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और एक समाज के लोगों से चार साल पहले हुए लिखित समझौते के पालन करने बात कहकर समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। हालातों भांपते हुए पुलिस टिन शेड को उतरवाकर थाने ले गई। रामलीला मंचन स्थल पर मरम्मत कार्य रुकने और विवादित स्थल पर टिनशेड डालने से गांव मे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस तैनात कर दी गई है। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों को बिना अनुमति के कोई भी निर्माण कार्य नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई है। बावजूद इसके किसी ने कोई किसी तरह की शरारत करने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।