फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महिलाओं के कुंडल खींचे

महिलाओं के कुंडल खींचे

Mon, 23 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के कुंडल खींचे
चंदक। चोरों ने दो अलग-अलग गांव से घर में घुसकर सोती हुई महिलाओं के कुंडल खींच लिए। शनिवार की रात पहली घटना ग्राम रायपुर बेरीसाल में हुई। राजपाल की पत्नी वीरवती घर के आंगन में सो रही थी। रात में पीछे जंगल की ओर से दीवार फांद कर घर में घुसे चोरों ने कपड़ों से भरे सूटकेस को भी खुर्द बुर्द कर दिया। उसमें कुछ न मिलने पर घर के पास गिरा कर चले गए। वीरवती के कानों के कुंडल खींच लिए। शोर मचने पर चोर कुंडल लेकर फरार हो गए। दूसरी घटना, रायपुर से सटे गांव पिरागी में हुई। गांव निवासी सतीश की मां कलावती घर के आंगन में सोई हुई थी। रात करीब दो बजे दीवार फांदकर चोर घर में घुसे और कलावती के दोनों कुंडल खींच ले गए। कुंडल खींचे जाने से कलावती का एक कान फट गया। इससे उनकी चीख निकल गयीं। परिजनों ने निज चिकित्सक के यहां उनका उपचार कराया। उनके कान में टांके आए। पुलिस को सूचना दे दी गई है। चंदक पुलिस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र तोमर के अनुसार रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed